फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Four people killed

सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

Thu, 23 Jun 2016 01:07 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 23 Jun 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। बिल्सी में बिजनौर हाइवे पर स्कूल वैन की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। बिजनौर हाइवे पर ही दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की जान चली गई। सिविल लाइंस क्षेत्र में अलापुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की जान चली गई। उसहैत में भी एक युवक की हादसे में मौत हुई है। बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव गड़ौली निवासी दिलीप कुमार (26) पुत्र कल्यान किसी काम से बाइक से बिल्सी जा रहा था। बिजनौर हाइवे पर उसकी बाइक में पीछे से आई दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दिलीप और दूसरी बाइक पर सवार नैथुआ निवासी शानू घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां दिलीप की मौत हो गई। बिल्सी में दूसरा हादसा भी बिजनौर हाईवे पर बुधवार सुबह हुआ। गांव रमनगला निवासी सतेंद्र (25) पुत्र किशन लाल और रंजीत (23) पुत्र सत्यपाल को स्कूल वैन ने रौंद दिया। इसमें सतेंद्र की मौके पर मौत हो गई और रंजीत घायल हो गया। मृतक के चाचा सुखलाल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वैन पुलिस के कब्जे में है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव परवीन नगला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ज्ञानेंद्र (23) पुत्र योगेंद्र की मौत हो गई। ज्ञानेंद्र मूल रूप से पीलीभीत के पूरनपुर का रहने वाला है। कई साल से वह शहर के जवाहरपुरी मोहल्ले में रहता है। बुधवार को ज्ञानेंद्र बाइक से उसहैत गया था। यहां से वापस आते वक्त उसकी बाइक को 
विज्ञापन


थाने के सामने शव रखकर लगाया जाम
 दो दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार वाले थाने पहुंचे तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे गुस्साए परिवार वालों ने शव थाने के सामने रोड पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज करने बाद ही जाम खोला गया। शाहजहांपुर के थाना परौर के गांव खजुरी निवासी सुनील पुत्र कल्याण 19 जून को उसावां में हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गया था। गंभीर हालत में उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां सुनील ने दम तोड़ दिया। शव के साथ बुधवार को सुनील के परिवार वाले रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। इससे गुस्साए सुनील के परिवार वालों ने शव थाने के सामने ही रोड पर रख दिया। महिलाएं रोड पर लेट गईं। करीब एक घंटे तक रोड जाम रहा। एसओ अवनीश पाल यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed