फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Four bigha sugarcane crop fire

चार बीघे की गन्ने की फसल में लगी आग

Thu, 15 Feb 2018 10:41 PM IST
हमीरपुर
हमीरपुर Updated Thu, 15 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
Four bigha sugarcane crop fire
चुरहा में खेत में जले गन्ने की फसल देखता किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्र के चुरहा गांव में एचटी लाइन का तार टूटने पर लगी आग से किसान के खेत में खड़ी चार बीघे की गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। किसानों ने नलकूपों से पानी लेकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

चुरहा गांव निवासी पीड़ित किसान अमर सिंह लोधी ने बताया कि उनके तीन भाइयों के बीच 13 बीघा खेत में गन्ने की फसल बोई थी। इसके कुछ भाग से कटाई व पिराई करके गुड़ बना लिया था।
विज्ञापन


शेष चार बीघे में गन्ने की फसल अभी खड़ी थी। खेत के ऊपर से नलकूपों के लिए एचटी लाइन गुजरी है, जिसके तार बहुत ढीले है। गुरुवार को तीन बजे तेज हवा चलने से तारों में हुई स्पार्किंग से तार टूटकर गन्ने की फसल में आ गिरा। इससे गन्ने की खेत में आग लग गई। साथ ही इसके सटे खेतों में बोई मटर व मसूर की फसल का कुछ भाग झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खेत नवल व सीताराम के हैं। बताया कि मसूर की कटाई चलने के कारण खेतों में मौजूद बड़ी संख्या में किसानों व मजदूरों ने नलकूपों से पानी लाकर आग पर काबू पाया। किसान अमर सिंह ने इस आग में करीब तीन लाख की क्षति का अनुमान बताया है। घटना की सूचना पुलिस व विद्युत विभाग को दे दी गई है। जानकारी मिलने पर अवर अभियंता सुनील दत्त मौर्या ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed