फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Kumbh Mela 2019:Foreign guests start coming at varanasi for pravasi bharatiya sammelan

प्रवासी कुंभ के लिए सात समंदर पार से काशी आने लगे मेहमान, विदेश मंत्रालय का कार्यालय खुला

Fri, 18 Jan 2019 10:41 AM IST
shubham न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shubham Updated Fri, 18 Jan 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019:Foreign guests start coming at varanasi for pravasi bharatiya sammelan
- फोटो : अमर उजाला
15वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रवासी मेहमानों का आना शुरू हो गया है। गुरुवार को दूसरी प्रवासी मेहमान वाराणसी पहुंची। वाराणसी की ही मूल निवासी सुजाता कुलकर्णी परिवार के साथ कई सालों से यूके में रहती हैं। वह दोपहर में स्पाइस जेट के विमान से बाबतपुर पहुंची।
विज्ञापन


जहां उनकी अगवानी को एयरपोर्ट निदेशक, एसडीएम पिंडरा, सीआईएसएफ और पुलिस के अधिकारी मौजूद थे। वह होटल में रुकेंगी। इधर,  मंडलायुक्त आवास में विदेश मंत्रालय का अस्थाई कार्यालय स्थापित हो गया। पांच सदस्यीय टीम ने मंत्रालय से जुड़े काम भी शुरू कर दिए हैं। विदेश राज्यमंत्री जनरल (से.नि.) वीके सिंह भी शुक्रवार को वाराणसी पहुंच जाएंगे और प्रवासी भारतीय दिवस के आयोजन तक यहां कैंप करेंगे। इससे पहले वह प्रयागराज में 24 जनवरी के कार्यक्रम के लिए प्रवासी मेहमानों की सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवासी सम्मेलन के लिए गुरुवार को विदेश मंत्रालय के अस्थाई कार्यालय के लिए कमिश्नर आवास को मंत्रालय को सौंप दिया गया है। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की टीम यहीं से कार्यक्रम की तैयारियों की निगरानी करेगी और सारे कार्यों का संचालन करेगी। शुक्रवार को विदेश राज्यमंत्री के वाराणसी पहुंचने के बाद विदेश मंत्रालय आयोजन स्थलों को अपनी देखरेख में ले लेगा। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

दुनिया के 200 खास मेहमानों के साथ पीएम मोदी करेंगे लंच

दुनिया भर से आने वाले मेहमानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 22 जनवरी को लंच आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री के लिए तैयार हेक्सागोनल डाइनिंग टेबल पर दुनिया की 200 महान विभूतियां बैठेेंगी। बाकी मेहमान पीएम फूड एरिया में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा 21 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से आयोजित भोज में उनके साथ 500 मेहमान होंगे। इन मेहमानों की सूची को अंतिम रुप दे दिया गया है।

22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन सत्र के बाद लंच का आयोजन किया गया है। इसके लिए बड़ा लालपुर में जर्मन हेंगर में पीएम फूड एरिया तैयार किया गया है। यहां पीएम मोदी के साथ टेबल पर 200 मेहमानों की सूची तैयार की गई है।

इसके अलावा 21 जनवरी को उत्तर प्रदेश प्रवासी भारतीय दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भोज के लिए 500 मेहमानों की सूची तैयार की गई है। इस आयोजन में बाकी मेहमान भी भोज में शामिल होंगे।

टेंट सिटी तैयार, कल से होगी गुलजार

प्रवासियों के प्रवास के लिए बनी टेंट सिटी को तैयार कर लिया गया है। शुक्रवार को टेंट सिटी में रिसेप्शन सहित विभागों के कार्यालय शुरू हो जाएंगे। इसके लिए स्थान चिह्नित कर दिए गए हैं। फिलहाल टेंट सिटी, हस्तकला संकुल और बड़ा लालपुर स्टेडियम में बाहरी लोगों का प्रवेश रोक दिया गया है।

तीन दिन सात सत्रों में होगी चर्चा
तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान सात सत्र होंगे। इनमें प्रवासी मेहमानों के साथ भारत में स्थितियों, परिस्थितियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। पहले सत्र में युवा प्रवासियों के साथ संवाद के बाद बाकी सत्रों में भारत में साइबर क्षमता, भारत में अवसर और चुनौतियां, कमजोर वर्ग के भारतीय नागरिकों के लिए कार्यरत भारतीय संगठन, आधुनिक भारत के निर्माण में प्रवासी भारतीयों की भूमिका, अपशिष्ट प्रबंधन में प्रवासी भारतीयों की भूमिका और किफायती सौर ऊर्जा उत्पादन में प्रवासियों की क्षमता व योगदान पर चर्चा होगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग करेगा भोजन की निगरानी
प्रवासी भारतीय दिवस के दौरान मेहमानों के खानपान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी रहेगी। तैयार होने वाले भोजन सहित अन्य खाद्य सामग्रियों की लगातार सैंपलिंग के लिए टीमें तैनात की गई हैं।

राष्ट्रपति और पीएम का कार्यक्रम तय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 जनवरी के कार्यक्रम के लिए पांच हजार खास मेहमानों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए विदेश मंत्रालय की ओर उन्हें कार्ड भेजकर आमंत्रित किया जाएगा। सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए तीन हजार और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए एक हजार लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

प्रवासी भारतीय दिवस के आयोजन के लिए 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 23 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वाराणसी आएंगे। दोनों मुख्य अतिथियों के कार्यक्रम प्रशासन को मिल गया है। इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 21 जनवरी को वाराणसी आएंगे। इसके अलावा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 जनवरी को यहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed