फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Fogging was carried out in Sondhi village.

सोंधी गांव में करवाई गई फॉगिंग

Amar Ujala Bureau Updated Tue, 01 Sep 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Fogging was carried out in Sondhi village.
01jjrp12- सौंधी गांव में फोगिंग करते कर्मचारी। स्रोत : ग्रामीण
झज्जर। मानसून के मौसम में मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए सोंधी गांव में रोकथाम अभियान चलाया गया। मंगलवार को सरपंच गोविंद सिंह के नेतृत्व में गांव की गलियों, मुख्य मार्गों, स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, चौपाल, मंदिरों, पार्क और आंबेडकर भवन सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर बाइक-माउंटेड मशीनों से बड़े पैमाने पर फॉगिंग करवाई गई।
विज्ञापन

सरपंच गोविंद सिंह ने कहा कि मानसून के दौरान जलभराव और नमी के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ जाता है। मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए गांव के प्रमुख हिस्सों में फॉगिंग कर मच्छरों के लारवा और वयस्क मच्छरों को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉक्टर विशाल, सदस्य अजय सिंह, सीपीएलओ राहुल और गोविंद उर्फ फौजी ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि घरों के आसपास, कूलर, गमलों और पुरानी टंकियों में पानी जमा न होने दें। जमा पानी को सप्ताह में कम से कम एक बार खाली कर साफ और सूखा रखें। शाम के समय मच्छरों से बचने के लिए शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें तथा सोते समय मच्छरदानी या मच्छर भगाने वाले साधनों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed