फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Flood would start the new moon festival Bdi

बाढ़ के बीच शुरू होगा भदई अमावस्या मेला

Sat, 27 Aug 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sat, 27 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Flood would start the new moon festival Bdi
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों को निर्देश देतीं डीएम मोनिका रानी । - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट। बाढ़ के बीच ही 31 अगस्त से भदई अमावस्या मेला शुरू होगा। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मोनिका रानी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले के लिए चाक चौबंद व्यवस्था करने को कहा। मेला 31 अगस्त से 2 सितंबर तक चलेगा। मेले में आठ से नौ लाख तक श्रृद्धालुओं के आने की संभावना है।मेले से पहले परिक्रमा मार्ग से पत्थरों को हटवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके गड्ढों को भरने और टेंपो में ज्यादा सवारियां बैठाने पर कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं को ख्याल रखा जाए। किराये की सूची और गाड़ी का नंबर भी वाहन स्टैंडों पर चस्पा करवाएं।  

विज्ञापन


डीएम ने अधिशासी अभियंता जलसंस्थान को मेला क्षेत्र में समुचित स्थानों पर जलापूर्ति की व्यवस्था करने को कहा। विशेषकर परिक्रमा मार्ग स्थित पानी की टंकियों की सफाई व दवाइयां डलवाने, जल बहाव को रोकने के निर्देश दिए। फागिंग मशीनों को मेला क्षेत्र में चलवाया जाए ताकि मच्छरों आदि से लोगों को राहत मिल सके। मेला क्षेत्र में मेला कोतवाली, रामघाट एवं परिक्रमा मार्ग पर एक-एक खोया पाया केंद्र की स्थापना करने, संपूर्ण मेला क्षेत्र में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने को कहा। खाद्य पदार्थों की जांच अभिहित अधिकारी खाद्य से चेक करने को कहा गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक केके चौधरी, अपर जिलाधिकारी हवलदार यादव,  उप जिलाधिकारी कर्वी नरेंद्र बहादुर सिंह, राजापुर जयचंद्र पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी रामलाल पाल व ईओ लालचंद्र सरोज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed