फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Every section of society is distressed due to the government's negative policies.

सरकार की नकारात्मक नीतियों के कारण हर वर्ग परेशान

Amar Ujala Bureau Updated Wed, 09 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Every section of society is distressed due to the government's negative policies.
08jjrp01- बैठक में विचार-विमर्श करते रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्य। स्रोत : संघ
झज्जर। पुराने जलघर स्थित सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में रिटायर्ड कर्मचारी संघ खंड झज्जर की बैठक की गई। अध्यक्षता खंड प्रधान रमेश जाखड़ ने की, जबकि संचालन कोषाध्यक्ष दिलीप रावत ने किया। जिला वरिष्ठ उपप्रधान बलबीर सिंह यादव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

संगठन की पिछली गतिविधियों और कार्यों की समीक्षा की गई तथा विभिन्न मांगों को लेकर देशभर में चल रहे आंदोलनों पर चर्चा हुई। संगठन संरक्षक मुख्याध्यापक बलबीर सिंह पंघाल ने कहा कि सरकार की नकारात्मक नीतियों के कारण हर वर्ग परेशान है। प्रधान रमेश जाखड़ ने नगरपालिका कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि सरकार पूर्व में इन्हें मान चुकी है, लेकिन लागू करने में आनाकानी कर रही है।
विज्ञापन

उपप्रधान रोहतास ने सदस्यता अभियान तेज करने की मांग रखी। मुख्य सलाहकार रामेश्वर बिरधाना ने 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पर क्रमशः 5, 10 और 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि तथा कैशलेस मेडिकल सुविधा देने की मांग उठाई। बैठक के बाद रिटायर्ड कर्मचारियों ने नगरपालिका कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया और 12 सितंबर की जन महापंचायत तथा 29-30 सितंबर के रात्रि पड़ाव के लिए जन अभियान चलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed