Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Electronics market sees a boost during Diwali; demand for mobile phones and TVs rises.

दिवाली पर इलेक्ट्रॉनिक बाजार में बढ़ी रौनक, मोबाइल-टीवी की मांग बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Electronics market sees a boost during Diwali; demand for mobile phones and TVs rises.
-फोटो 82 : गौरव गर्ग
बहादुरगढ़। दिवाली के त्योहार के लिए बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। छूट और उपहारों से इलेक्ट्रॉनिक बाजार की चमक बढ़ी है। शोरूमों पर ग्राहक अपने पसंदीदा उत्पाद खरीदने और उसकी जानकारी के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

घरेलू सामान मोबाइल, लैपटॉप, माइक्रोवेव, चिमनी, एलईडी टीवी, फ्रिज आदि की मांग अधिक है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कई ऑफर हैं।इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर अधिक से अधिक छूट की जैसे होड़ है। फाइनेंस की उपलब्धता और कम हुई जीएसटी ने ग्राहकों के लिए हर चीज सुगम कर दी है।
विज्ञापन

कारोबारी ऑनलाइन की तरह ग्राहकों को बंपर ऑफर दे रहे हैं। साथ ही ऑफलाइन खरीद के फायदे भी बता रहे हैं। दुकानदार गारंटी के साथ लगातार सर्विस का वादा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन से सस्ता ऑफलाइन देने का दावा
रेलवे रोड पर इलेक्ट्रॉनिक बेचने वाले दुकानदार गौरव गर्ग ने बताया कि ऑनलाइन से सस्ता उत्पाद ऑफलाइन में दिया जा रहा है। ग्राहक के सामने सामान मौजूद रहता है। अब बाजार लगातार उठ रहा है। पहले नवरात्र, फिर करवाचौथ और अब दिवाली का त्योहार। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। पुराने ग्राहकों को अतिरिक्त छूट दी जा रही है। सभी कंपनियों के अलग-अलग ऑफर व स्कीम हैं। ग्राहकों के पास अब वैरायटी को लेकर कई तरह के विकल्प मौजूद हैं।

खरीदारी के लिए बाजारों में बढ़े ग्राहक
इलेक्ट्रॉनिक आइटम बेचने वाले एक अन्य दुकानदार देवेंद्र कुमार बताया कि नए मॉडल, खरीदारी पर विशेष छूट, साथ में उपहार और बिना ब्याज के फाइनेंस की सुविधा ग्राहकों को दुकानों पर खींचकर ला रही है। दुकान से सामान खरीदने से असली सामान मिलता है जबकि ऑनलाइन में इसकी गारंटी नहीं है। ग्राहक शोरूम तक पहुंच रहे हैं। मोबाइल, लैपटॉप, टैब, साउंड सिस्टम, चिमनियों, एलईडी टीवी की अधिक मांग है।
-फोटो 81 : दुकान में इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी के लिए पहुंचे ग्राहक। संवाद
-फोटो 82 : गौरव गर्ग
-फोटो 83 : देवेंद्र कुमार

-फोटो 82 : गौरव गर्ग

-फोटो 82 : गौरव गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed