{"_id":"572b6da74f1c1bbc655ccfec","slug":"electricity-crisis-mohali-electricity-crisis-mohali-electricity-nigam-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली की रिहायशी सोसाइटियों में बिजली का संकट होगा दूर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली की रिहायशी सोसाइटियों में बिजली का संकट होगा दूर
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Thu, 05 May 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
बिजली का संकट होगा दूर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिंग मेन यूनिट (आरएमयू) लगने से सेक्टर-68 और कुंभड़ा गांव के हजारों लोगों को बिजली कटों से जल्द निजात मिलेगी। यह यूनिट लगने के बाद दर्शन व्यवहार, यूनाइटेड सोसायटी, मोहाली इंप्लाइज सोसायटी में रहने वाले सैकड़ों परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि पंचम सोसायटी के निकट बिजली विभाग की तरफ से ‘रिंग मेन यूनिट’ लगाया जाएगा। इसके बाद गांव कुंभड़ा के बिजली सप्लाई की तार बदले जाएंगे। इस एरिया में बिजली सप्लाई चार फीडरों से दी जाएगी। इनमें दो फीडर फारेस्ट कांप्लेक्स के और दो फीडर सेक्टर-68 में बनाए जाएंगे।
मामूली रिपेयर पर बंद होती थी सप्लाई : चंदूमाजरा
शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा ने बताया कि इस क्षेत्र के निवासी लंबे समय से बिजली सप्लाई सुचारु ढंग से करवाने की मांग कर रहे थे। लोग बिजली के कटों से बहुत परेशान थे। थोड़ी सी रिपेयर करने के लिए पूरे क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ती थी।
पुराना स्ट्रक्चर बना सिर दर्द
चंदूमाजरा के अनुसार, गांव कुंभड़ा और सेक्टर-68 एरिया के एक फीडर (फोरेस्ट फीडर) से बिजली सप्लाई की जा रही थी। इस एरिया के लोड के अनुसार, बिजली सप्लाई का यह स्ट्रक्चर उचित नहीं था, क्योंकि बिजली सप्लाई का साधन सिर्फ सेक्टर-68 का ग्रिड ही था। अब इस क्षेत्र में पंचम सोसायटी के पास संबंधित विभाग की तरफ से आरएमयू लगाया जाएगा। गांव कुंभड़ा की बिजली सप्लाई के तार बदले जाएंगे।
विज्ञापन
पार्षदों ने चंदूमाजरा का जताया आभार
पार्षद हरमेश कुंभड़ा और बीबी जसवीर कौर ने शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि चंदूमाजरा के प्रयास से ही हजारों लोगों को इस योजना से लाभ मिलेगा, क्योंकि लंबे समय से लोग परेशानी झेल रहे थे।