फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   E-lottery allegation, uproar by parents and students

ई लॉटरी में गड़बड़ी का आरोप, अभिभावकों और छात्रों का हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू के सेंट्रल हिंदू स्कूल में दाखिले के लिए बुधवार को निकाली गई ई लॉटरी में गड़बड़ी का आरोप लगाकर छात्रों और उनके अभिभावकों ने हंगामा किया। बीएचयू शताब्दी कृषि सभागार में अभिभावकों ने कहा कि ई लॉटरी निकालने के लिए अभिभावकों को अंदर नहीं बुलाया गया। हंगामे की वजह से करीब घंटे भर तक प्रक्रिया प्रभावित रही। सूचना पाकर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने किसी तरह बातचीत कर मामला शांत कराया। सेंट्रल हिंदू गर्ल्स और ब्वॉयज स्कूल में सत्र 2021-22 में नर्सरी से लेकर एलकेजी, पहली, छठी और नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए ही बुधवार को ई लॉटरी निकाली जानी थी। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली प्रक्रिया में शामिल होने के लिए वाराणसी और आसपास के जिलों से छात्र अपने अभिभावकों के साथ 8 बजे से ही शताब्दी कृषि सभागार के बाहर जुटने लगे। 11 बजे प्रक्रिया शुरू हुई, जिसके बाद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। बीएचयू छात्रों ने भी अभिभावकों संग प्रदर्शन कर ई लॉटरी में गड़बड़ी का आरोप लगाया। अभिभावकों का कहना था कि ई लॉटरी की सूचना बीएचयू के ट्विटर हैंडल के माध्यम से मिली। इसकी प्रक्रिया क्या होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। ऐसे में ई लॉटरी की प्रक्रिया उचित नहीं है। उन्होंने गड़बड़ी का आरोप लगाकर प्रवेश परीक्षा कराने की मांग की। बता दें कि पिछले साल भी अभिभावकों ने ई लॉटरी सिस्टम का विरोध किया था।
विज्ञापन

ई लॉटरी की प्रक्रिया क्या होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। इस वजह से बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। पारदर्शिता के लिहाज से इस सिस्टम को खत्म करना होगा।
विज्ञापन

- दिवाकर प्रसाद, आजमगढ़
बीएचयू प्रशासन को प्रवेश की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सभी अभिभावकों को ई लॉटरी के बारे में बताना चाहिए था। ऐसा नहीं किया गया, इससे कहीं न कहीं प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुलाब जायसवाल, बबुरी
सीएचएस में पढ़ने का सपना देखा हैं, इसके लिए समय से फार्म भी भरा। एक दिन पहले ट्विटर से ई लॉटरी निकाले जाने की जानकारी मिली। बीएचयू में भी कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था।

- चंदन यादव, अभ्यर्थी, चंदौली
सेंट्रल हिंदू स्कूल में पढ़ाई करने के लिए ही तैयारी कर रही थी। आठवीं का रिजल्ट मिलने के बाद ऑनलाइन आवेदन भरा। ई लॉटरी की प्रक्रिया में कुछ जानकारी दी जाती तो पता चलता कि क्या हो रहा है।
- दीपांजलि कुमारी, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed