{"_id":"69908cfd5b66ee60cc028b85","slug":"drunk-bus-driver-hits-two-wheelers-bastar-news-c-1-1-noi1494-3952225-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: नशे में धुत्त चालक ने स्कूटी सवार युवती को रौंदा, फिर बस बिजली के खंभे से जा टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: नशे में धुत्त चालक ने स्कूटी सवार युवती को रौंदा, फिर बस बिजली के खंभे से जा टकराई
Sat, 14 Feb 2026 09:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 09:01 PM IST
सार
शनिवार शाम नशे में धुत्त एक चालक ने तेज रफ्तार बस चलाते हुए सड़क पर खड़ी स्कूटी को चपेट में ले आया, जिससे स्कूटी सवार युवती घायल हो गई। अफरा-तफरी मचने के बाद बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई।
विज्ञापन
घटना के बाद चालक को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर में एक तेज रफ्तार बस चालक द्वारा नशे की हालत में सड़क पर खड़ी बाइक को टक्कर मारने की घटना सामने आई है। इस हादसे में एक युवती घायल हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस चालक ने नियंत्रण खोने के बाद बस को एक बिजली के खंभे से भी टकरा दिया। घटना के बाद पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया और बस चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
कोतवाली थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम को हुई। भारत ट्रेवल्स की बस का चालक हरेंद्र निषाद नशे की हालत में बस चला रहा था। नशे के प्रभाव के कारण वह बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और उसने पहले सड़क पर खड़ी एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
इस बाइक पर सवार एक युवती इस हादसे का शिकार हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित बस बिजली के खंभे से जा टकराई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। बस चालक को भी पकड़ लिया गया और बस को कोतवाली थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि बस चालक हरेंद्र निषाद नशे की हालत में था, जिसके कारण वह बस को ठीक से नहीं चला पा रहा था। उसकी लापरवाही के चलते न केवल बाइक सवार युवती को चोटें आईं, बल्कि अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। फिलहाल, पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई ऐसे हादसों को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
