{"_id":"5bc0c9e5bdec2269a12fb54d","slug":"dr-tej-pratap-becomes-vice-chancellor-of-pantnagar-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. तेज प्रताप बने पंतनगर विवि के कुलपति, दो कृषि विश्वविद्यालयों के रह चुके हैं वीसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. तेज प्रताप बने पंतनगर विवि के कुलपति, दो कृषि विश्वविद्यालयों के रह चुके हैं वीसी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 13 Oct 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
डा.तेज प्रताप
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल और कुलाधिपति बेबी रानी मौर्य ने डा. तेज प्रताप को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्ति किया है। डा. तेज प्रताप की नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गई है। अभी वह हिमाचल प्रदेश में एपी गोयल विश्वविद्यालय शोघी के कुलपति के पद पर तैनात हैं। इससे पहले डा. तेज प्रताप दो कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति रह चुके हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अधिनियम के अधीन गठित अन्वेषण समिति की संस्तुति पर नियुक्ति की है। डा. तेज प्रताप के पास कृषि क्षेत्र में काम करने का लंबा अनुभव है। उन्होंने चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय और शेर ए कश्मीर कृषि और तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति के तौर पर भी सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन