फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Dozens of trains affected by overloading cans in manikpur

मालगाड़ी के डिब्बे पलटने से दर्जनों ट्रेनें प्रभावित

Sat, 10 Feb 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sat, 10 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dozens of trains affected by overloading cans in manikpur
जांच करते रेल अधिकारी। - फोटो : amar ujala
मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग पर सतना-मानिकपुर के बीच सगमा आउटर पर शुक्रवार रात मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके चलते शनिवार को एक दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट रहीं। शटल पैसेंजर रद्द कर सुपरफास्ट रींवा-दिल्ली एक्सप्रेस को पैसेंजर की तरह चलाया गया। अधिकारियों ने जांच के लिए टीम का गठन कर दिया है।
विज्ञापन


मानिकपुर-सतना के बीच सगमा आउटर पर शुक्रवार रात मालगाड़ी बेपटरी हो गई। उसके तीन डिब्बे पलट गए। जानकारी पर इलाहाबाद, सतना व मानिकपुर स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों को जहां-तहां खड़ा करा दिया गया। देर रात को सतना रेल मंडल के एडीएन राजेश पटेल टीम के साथ सगमा आउटर पहुंचे। लगभग दो घंटे तक डिब्बों को पटरी से हटाकर रेल यातायात चालू कराया गया।
विज्ञापन


इस रूट पर दो रेल लाइन होने से रेल यातायात बंद नहीं हुआ लेकिन कई ट्रेनें आठ से दस घंटे की देरी से चलीं। मानिकपुर के स्टेशन प्रबंधक केके यादव ने बताया कि मालगाड़ी बेपटरी होने से ताप्ती गंगा, जनता, महानगरी, पवन, दादर-बनारस, बुंदेलखंड व महानगरी ट्रेन चार से 18 घंटे की देरी से चल रही हैं। सतना से मानिकपुर वाली शटल पैसेंजर रद्द कर दी गई। रींवा दिल्ली एक्सप्रेस को पैसेंजर की तरह चलाया गया है। उधर एडीएन राजेश पटेल ने बताया कि रेल पटरी में तकनीकी खराबी की बात सामने आ रही है। इस घटना की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed