Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Don explode like a pressure cooker share what on your mind: Bharti

प्रेशर कूकर की तरह न फटें, मन की बात शेयर करें : भारती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Don explode like a pressure cooker share what on your mind: Bharti
30jjrp06- जिला पुस्तकालय में अमर उजाला की तरफ से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम को संबो​धित करती वन  - फोटो : photo
झज्जर। वन स्टॉप सेंटर की लीगल काउंसलर भारती ने कहा कि आज के समय में लोग कई तरह के मानसिक दबाव झेलते हैं, लेकिन इन दबावों को खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए। बातचीत के जरिये समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए। वह शुक्रवार को पुरानी तहसील रोड स्थित जिला पुस्तकालय केंद्र में अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

काउंसलर ने कहा कि मन की बातों को अपने अंदर दबाकर नहीं रखना चाहिए। जिस तरह प्रेशर कुकर एक समय बाद फट जाता है उसी तरह खुद को ऐसी स्थिति में नहीं पहुंचाना चाहिए। मन की बातें दूसरों के साथ साझा करनी चाहिए ताकि परेशानियों का समाधान निकल सके।
विज्ञापन

भारती कहा कि माता-पिता सबसे बड़े और सच्चे काउंसलर होते हैं। यदि वे बच्चों को डांटते भी हैं तो उसके पीछे उन्हें सही मार्ग पर चलाने का उद्देश्य होता है। इसके अलावा गुरु भी जीवन में सही दिशा दिखाने का काम करते हैं। इसलिए ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए, जिससे माता-पिता का सिर शर्म से झुके।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारती ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर में महिला उत्पीड़न, साइबर फ्रॉड और पारिवारिक कलह से जुड़े कई मामले सामने आते हैं। यदि परिवार या आसपास किसी महिला के साथ ऐसी कोई घटना होती है तो उसे वन स्टॉप सेंटर के बारे में जरूर बताना चाहिए, ताकि पीड़ित को समय पर सहायता मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान जिला पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली युवतियों ने भी कई सवाल पूछे। लीगल काउंसलर भारती ने उनके सवालों के जवाब देकर कानूनी सहायता और समस्याओं के समाधान से संबंधित जानकारी दी।

माता-पिता के साथ साझा करें परेशानी
भारती कहा कि कई बार हिंसा की शुरुआत घर से ही होती है और इसमें परिवार का कोई सदस्य भी शामिल हो सकता है। ऐसी स्थिति में चुप रहने के बजाय उसका मुकाबला करना चाहिए और अपनी परेशानी माता-पिता के साथ साझा करनी चाहिए। किसी भी प्रकार की हिंसा को सहन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed