Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Development works

वार्ड-13 में 2 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वार्ड-13 में दो करोड़ के विकास कार्य कराए जाएंगे। पार्षद मोहित राठी ने वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में विकास का खाका वार्डवासियों के सामने रखा। इसमें महिलाओं और पुरुषों ने शिरकत की। इस दौरान पार्षद ने वार्ड में दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से होने वाले विकास कार्यों की जानकारी दी और अपने चार साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


मोहित राठी ने बताया कि भगत सिंह कॉलोनी, आर्य नगर, बैंक कॉलोनी और बालौर रोड स्थित शेल्टर हाउस सहित वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में दो करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य करवाए जाएंगे। इन कार्यों से वार्ड की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। वार्डवासियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव पार्षद के सामने रखे। मोहित राठी ने आश्वासन दिया कि वार्ड की प्रत्येक कॉलोनी और गली का समान रूप से विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान लोगों ने उनके पिछले चार साल के कार्यकाल और जनता के बीच निरंतर उपलब्धता की सराहना की। कार्यक्रम में इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला नफे सिंह राठी और दिल्ली विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष दीपांशु शौकीन भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed