Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Dev finishes first in the 1000m race at the National Athletics Championships

राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 1000 मीटर दौड़ में देव प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Dev finishes first in the 1000m race at the National Athletics Championships
30jjrp04- देव सुधराणा ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1000 मीटर दौड़ में पूरे भारत में
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में सुधराणा गांव के देव कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने अंडर-18 आयुवर्ग की 1000 मीटर दौड़ मात्र 2 मिनट 26 सेकंड में पूरी कर देशभर में पहला स्थान हासिल किया।

देव कुमार के कोच हितेश गर्ग ने बताया कि 23 से 27 अक्टूबर तक चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देव कुमार ने यह उपलब्धि हासिल की। इस प्रदर्शन के साथ देव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव भी प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि देव इससे पहले भी 21वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन

देव एचडी स्कूल साल्हावास के पूर्व छात्र रह चुके हैं। पूर्व छात्र की उपलब्धि पर स्कूल ग्रुप के सचिव हेमंत गुलिया, निदेशक रमेश गुलिया, सचिव विशाल नेहरा और प्राचार्य प्रीति राठी ने उन्हें बधाई दी। देव फिलहाल एमडीयू रोहतक में बीएससी स्पोर्ट्स की पढ़ाई कर रहे हैं और कोच रमेश सिंधू से प्रशिक्षण ले रहे हैं। अब वह नवंबर में होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त, मां एएनएम
देव के पिता धर्मवीर शिक्षा विभाग में डीपीई के पद से सेवानिवृत्त हैं जबकि उनकी माता सुमन साल्हावास पीएचसी में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। उनका बड़ा भाई साहिल एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। देव की उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। माता-पिता ने बेटे की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की।

नेशनल प्रतियोगिताओं में चार बार ले चुके हैं हिस्सा
देव के भाई साहिल ने बताया कि देव अब तक चार बार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। वर्ष 2022 में उन्होंने चौथा स्थान हासिल किया था जबकि 2023 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्ष 2025 में उन्होंने रजत पदक जीता था। इसके अलावा वर्ष 2026 में आयोजित यूथ एथलेटिक्स अंडर-18 प्रतियोगिता में भी उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed