{"_id":"588106704f1c1b417fefdfe0","slug":"death-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में किसान की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
किसान की मौत पर रोती पत्नी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में पानी लगाने जा रहे किसान की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य सड़क हादसों में मामा-भांजी समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के अकेलवा गांव निवासी सीताराम उर्फ रामा कोरी (60) पुत्र शिवा बुधवार की रात अपने भतीजे सिकदार (32) पुत्र कृष्णा के साथ घर से पैदल खेत में पानी लगाने जा रहे थे। गांव से कुछ दूर करतल की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने दोनों को टक्कर मार दी। बाइक सवार भाग निकला।
विज्ञापन
उधर, घटना की खबर मिलने पर परिजन दोनों को सीएचसी ले गए। वहां से चिकित्सों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान सीताराम की मौत हो गई। पति की मौत पर पत्नी भूरी बेहाल हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुत्र विनोद ने बताया कि पिता के नाम तीन बीघा जमीन है। अपनी और बंटाई की जमीन लेकर खेती करते थे।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के डाड़िन पुरवा गांव निवासी हरीबाबू (28) पुत्र रामसजीवन अपनी पत्नी मीना (25) व पुत्र साहिल (2) को लेकर बाइक पर कर्वी (चित्रकूट) से गांव जाते समय खंजाबाबा (बिसंडा) के पास सामने से आ रही बाइक की टक्कर से घायल हो गए।
उधर, फतेहगंज थाना क्षेत्र के जबरापुर गांव निवासी सुभाष उर्फ संदीप (21) पुत्र जगन्नाथ अपनी भांजी मंजू (21) पत्नी अनूप को बाइक पर उसकी ससुराल संग्रामपुर (नरैनी) भेजने जा रहा था। बघेलाबारी गांव में मेला देख रही आंचल (4) पुत्री जमुना को बाइक की टक्कर लग गई। आंचल समेत दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।