फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dead body of secretariat officer son found in Ruins near school

देहरादून: स्कूल के सामने खंडहर में शव में मिलने से फैली सनसनी, पुलिस विभाग में हड़कंप

Tue, 29 Aug 2017 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 29 Aug 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
dead body of secretariat officer son found in Ruins near school

मंगलवार को स्कूल सामने एक खंडहर में एक शव बरामद हुआ। खंडहर में शव म‌िलने की सूचना से सनसनी फैल गई। वहीं पुल‌िस व‌िभाग में भी हड़कंप मच गया। मौके पर जाकर जब पुल‌िस ने जांच पड़ताल की तो पता लगा क‌ि वह शव सच‌िवालय कर्मी के बेटे का है। 

विज्ञापन


रेसकोर्स निवासी सचिवालय में सेक्शन सुनील लखेड़ा के बेटे वरुण लखेड़ा (25) का शव मंगलवार को सुमन नगर क्षेत्र के एक खंडहर में मिला। वरुण दो दिनों से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। प्रथम दृष्टया पुलिस मौत की वजह नशे की ओवरडोज मान रही है। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम से ही स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन


नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र के सुमन नगर में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सामने खंडहर भवन में मंगलवार सुबह एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लघुशंका करने गए एक युवक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र के लोगों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया। दोपहर बाद रेसकोर्स सुनील लखेड़ा ने शव की शिनाख्त अपने बेटे वरुण लखेड़ा (25) के रूप में की।


सुनील लखेड़ा सचिवालय में सेक्शन अधिकारी हैं। इंस्पेक्टर राजेश शाह ने बताया कि वरुण स्मैक का आदी था। वह दो दिन से घर नहीं गया था। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम में आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed