{"_id":"6a776b24cd2b2f254e07274e","slug":"crore-will-be-spent-on-the-repair-of-three-roads-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-138448-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मार्गों की मरम्मत में 4.27 करोड़ रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मार्गों की मरम्मत में 4.27 करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन
झज्जर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत का काम करवाया जाएगा। यह काम पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से करवाया जाएगा।
इसके लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने ऑनलाइन निविदाएं मांगी हैं। विभाग की तरफ से बादली से दुलीना तक मार्ग की मरम्मत करवाई जाएगी। इसमें वाया लाडपुर-मुनीमपुर रोड को शामिल किया गया है। इसके अलावा झज्जर-बादली रोड से बोरिया रोड तक सड़क की मरम्मत करवाई जाएगी। इसी प्रकार दरियापुर से लगरपुर रोड की मरम्मत का काम भी करवाया जाएगा। बादली से दुलीना तक करीब 10 किलोमीटर रोड की मरम्मत होगी। इसी प्रकार झज्जर-बादली रोड से बोरिया रोड तक करीब 2.4 किलोमीटर और दरियापुर से लगरपुर रोड तक करीब 1.7 किलोमीटर लंबे रोड की मरम्मत करवाई जाएगी।
इन कार्यों पर 4 करोड़ 27 लाख 69 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। फिलहाल पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने ऑनलाइन निविदाएं मांगी हैं। आगामी 17 अगस्त तक निविदाएं मांगी गई हैं। इसके बाद तकनीकी व फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। वर्क ऑर्डर जारी होने के छह माह में सड़क की मरम्मत का काम पूरा करना होगा।
बारिश के बाद काम शुरू होने की उम्मीद
फिलहाल मानसून का दौर चल रहा है और आए दिन बारिश हो रही है। ऐसे में सितंबर में काम अलॉट होने की उम्मीद है। इसके बाद ही सड़क की मरम्मत शुरू हो सकेगी। तब तक लोगों को इसी खस्ताहाल मार्ग से गुजरना होगा।