आसमान पर बदमाशों के हौंसले, रंगदारी नहीं देने पर किया यह हाल..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए जोधपुर दुनियाभर में अपनी पहचान रखता है। लेकिन इन दिनों यह शहर बदमाशों का फेवरेट डेस्टिनेशन बना हुआ है। बीती रात को शहर के पॉश मॉर्केट में बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पद्मराज मोबाइल शॉप के मालिक वासुदेव इसरानी पर तीन माह पूर्व भी बदमाशों ने उनकी दुकान में घुसकर फायरिंग की थी।
लेकिन उस वक्त वह बच गए थे। लेकिन रविवार रात्रि को जब वह दुकान का शटर बंद कर रहे थे तभी बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने वासुदेव पर चार—पांच फायर किए। जिनमें से एक गोली उनकी लीवर में लगी।
इसके बाद उन्हें आनन—फानन में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अधिक खून बहने के कारण उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रंगदारी के लिए करीब 15 दिन पूर्व भी वासुदेव के पास हरेन्द्र नाम के शख्स का फोन आया था। लेकिन वासुदेव ने उसे रंगदारी देने से मना कर दिया व घटना की जानकारी पुलिस को दी थी।
लगातार मिल रही है कारोबारियों को धमकी
जिसके बाद उन्हें सुरक्षा गार्ड भी उपलब्ध कराया गया था। लेकिन रविवार रात को जब सुरक्षा गार्ड ड्यूटी खत्म कर चला गया तो वासुदेव को गोली मार दी गई। हैरत की बात यह है कि यह घटना सरदारपुरा पुलिस स्टेशन से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई।
वहीं राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया भी उस वक्त जोधपुर में ही मौजूद थे। गौरतलब है कि बीते करीब छह माह में जोधपुर में लगातार रंगदारी वसूलने के लिए लोगों को धमकाया जा रहा है। शहर के प्रमुख क्षेत्रों में खुलेआम कई बार फायरिंग हो चुकी है।