फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   crime is out of control in jodhpur

आसमान पर बदमाशों के हौंसले, रंगदारी नहीं देने पर किया यह हाल..

Mon, 18 Sep 2017 09:25 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 18 Sep 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
crime is out of control in jodhpur
वासुदेव इसरानी

पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए जोधपुर दुनियाभर में अपनी पहचान रखता है। लेकिन इन दिनों यह शहर बदमाशों का फेवरेट डेस्टिनेशन बना हुआ है। बीती रात को शहर के पॉश मॉर्केट में बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पद्मराज मोबाइल शॉप के मालिक वासुदेव इसरानी पर तीन माह पूर्व भी बदमाशों ने उनकी दुकान में घुसकर फायरिंग की थी।

विज्ञापन



लेकिन उस वक्त वह बच गए थे। लेकिन रविवार रात्रि को जब वह दुकान का शटर बंद कर रहे थे तभी बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने वासुदेव पर चार—पांच फायर किए। जिनमें से एक गोली उनकी लीवर में लगी।
विज्ञापन



इसके बाद उन्हें आनन—फानन में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अधिक खून बहने के कारण उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रंगदारी के लिए करीब 15 दिन पूर्व भी वासुदेव के पास हरेन्द्र नाम के शख्स का फोन आया था। लेकिन वासुदेव ने उसे रंगदारी देने से मना कर दिया व घटना की जानकारी पुलिस को दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार मिल रही है कारोबारियों को धमकी

crime is out of control in jodhpur
Crime

 जिसके बाद उन्हें सुरक्षा गार्ड भी उपलब्ध कराया गया था। लेकिन रविवार रात को जब सुरक्षा गार्ड ​ड्यूटी खत्म कर चला गया तो वासुदेव को गोली मार दी गई। हैरत की बात यह है कि यह घटना सरदारपुरा पुलिस स्टेशन से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई।


वहीं राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया भी उस वक्त जोधपुर में ही मौजूद थे। गौरतलब है कि बीते करीब छह माह में जोधपुर में लगातार रंगदारी वसूलने के ​लिए लोगों को धमकाया जा रहा है। शहर के प्रमुख क्षेत्रों में खुलेआम कई बार फायरिंग हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed