फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Congressmen procession brought out by performance

जुलूस निकाल कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन

Mon, 28 Nov 2016 11:20 PM IST
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Congressmen procession brought out by performance
आजमगढ़ मोड़ पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने के दौरान सभा को संबोधित करते शहर कांग्रेस अध्यक्ष खालिद अंसारी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नोटबंदी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपति से केंद्र की सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। 
विज्ञापन


प्रदेश महासचिव अवधेश सिंह ने कहा कि नोटबंदी से पूरे देश की अर्थव्यवस्था बेपटरी हो गई है। किसान से लेकर छोटे-बड़े सभी व्यापारी प्रभावित हुए हैं। किसी भी सरकार में किसी नीति के चलते पहली बार जनता को इस कदर परेशानी उठानी पड़ी है। प्रदेश सचिव अजय सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के तुगलकी फरमान से काला धन वापस नहीं आएगा। इसका फायदा कारपोरेट घराना को होगा। काले धन से सोना, प्रापर्टी खरीदी जा रही है। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि नोटबंदी के 20 दिन बाद भी नए नोटों की व्यवस्था न कर पाना सरकार की विफलता का परिचायक है। इसका असर नोटबंदी से लकर किसान, बुनकर, मजदूर सभी पर पड़ा है लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता जगह-जगह जनता को हकीकत से गुमराह कर उन्हें बरगलाने का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने छह सूत्री मांत्र पत्र राष्ट्रपति को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान उन्होंने सरकार की बर्खास्तगी की मांग की। इस अवसर पर इंतेखाब आलम, मन्नान, रमेश पांडेय, बनवारी राम, रामअधार, सतीश, राजमंगल यादव, राजू पांडेय, अशोक सिंह, महेंद्र, धनंजय सिंह, प्रहलाद राय, रविप्रकाश गोपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed