Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Targets Rahul Gandhi Over Constitution Book on Samvidhan Gaurav Diwas

राहुल पर बरसे गृह मंत्री शाह: कहा- कुछ लोग संविधान जेब में रखते हैं, इसकी पुस्तक लहराने से पहले पढ़ना भी जरूरी

Thu, 26 Nov 2026 05:09 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 26 Nov 2026 05:09 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल को आड़े हाथों लेते हुए शाह ने कहा- कुछ लोग संविधान की किताब लहराते हैं, इसे पढ़ना भी जरूरी है।
 

विज्ञापन
Amit Shah Targets Rahul Gandhi Over Constitution Book on Samvidhan Gaurav Diwas
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संविधान गौरव दिवस मनाया। इस आयोजन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा सांसद बांसुरी समेत कई अन्य नेता भी शामिल हुए। गृह मंत्री शाह ने इस मौके पर संविधान के लिए बलिदान देने वाले सपूतों को नमन करते हुए कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग संविधान की किताब, जेब में रखते हैं। सरेआम संविधान की किताब लहराते हैं, लेकिन इसे पढ़ना भी जरूरी है।
विज्ञापन


कई स्वतंत्रता सेनानियों ने हंसते-हंसते अपना सर्वोच्च बलिदान दिया: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को हमारे देश की एक नई यात्रा शुरू हुई। 1857 से 1947 तक चले 90 वर्षों के लंबे स्वतंत्रता संग्राम में अनगिनत बलिदान हुए। कई स्वतंत्रता सेनानियों ने हंसते-हंसते मां भारती को आजाद कराने के लिए यज्ञ की वेदी पर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। कई लोगों ने अपना घर-बार, व्यापार, करियर, पढ़ाई-लिखाई सब कुछ छोड़कर इस महान राष्ट्र को आजाद कराने के लिए अथक प्रयास किए।
विज्ञापन


2014 में सरकार बनने के बाद संविधान गौरव दिवस मनाने का फैसला किया: अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि 2014 में केंद्र में हमारी सरकार बनने के बाद संविधान गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इसका मकसद संविधान की भावना को देश के लोगों तक पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि संविधान का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात है और यह हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद संविधान को सिर्फ सरकार चलाने वाली किताब के तौर पर देखने की कोशिश हुई। इसके मूल विचारों और भावना को देश के किशोरों, युवाओं और आम नागरिकों तक पहुंचाने की जरूरत पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद 2015 में हर साल 26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया। इसका उद्देश्य संविधान के सर्वोच्च मूल्यों को स्कूलों, कॉलेजों और देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना था।

संविधान नागरिकों को अपनी सरकार चुनने का अधिकार देता है: अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि संविधान देश के नागरिकों को यह अधिकार देता है कि वे तय कर सकें कि उन पर किस तरह शासन किया जाए। वहीं, सत्ता में बैठे लोगों के लिए यह जरूरी करता है कि वे संविधान की निर्धारित सीमाओं के भीतर रहकर सरकार चलाएं।

उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि बीते 80 वर्षों में देश के लोगों ने यह साबित किया है कि भले ही 1949 में संविधान ने हमें लोकतंत्र का ढांचा दिया, लेकिन भारत की सभ्यता में हजारों साल से लोकतांत्रिक मूल्य मौजूद रहे हैं। अब यही मूल्य संविधान के अनुच्छेदों के रूप में सामने आ रहे हैं।'

संविधान का सम्मान केवल किताब दिखाने तक सीमित नहीं होना चाहिए: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पिछले 80 वर्षों में संविधान, सांविधानिक संस्थाओं, शासन व्यवस्था और लोकतंत्र के प्रति लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है। शाह ने कहा, 'संविधान का सम्मान करने के दो तरीके हैं। पहला यह कि जिस तरह हमने संविधान की किताब को पवित्र ग्रंथ की तरह रखकर आपका स्वागत किया, उसी तरह कोई इसे हाथ में उठाकर दिखा सकता है। कोई इसे अपनी जेब में रखकर लहरा सकता है और जनता को दिखा सकता है।' उन्होंने कहा, 'संविधान के सम्मान का दूसरा तरीका यह है कि उसने जो कसौटियां तय की हैं और जो मानक बनाए हैं, उन पर एक व्यक्ति और एक राजनीतिक दल के तौर पर खरा उतरा जाए।'


लोकतंत्र को ताकत देने में हमेशा बिहार की अग्रणी भूमिका: नितिन नवीन
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि मेरे लिए गर्व की बात है कि लोकतंत्र की पवित्र भूमि बिहार में आकर संविधान गौरव दिवस मनाने का मौका मिल रहा है। जब भी लोकतंत्र और संविधान की बात आती है, तो पूरे देश की निगाहें बिहार पर टिक जाती हैं। भगवान बुद्ध को बोधगया में ज्ञान मिला, और मतदान कैसे होना चाहिए, असहमति की परंपरा कैसे विकसित हो, इसका ज्ञान भगवान बुद्ध की कार्यप्रणाली से मिला। पाटलिपुत्र की पवित्र भूमि से सम्राट अशोक के कालखंड से धर्म और लोककल्याण के शासन का ज्ञान मिला। लोकतंत्र के निर्माण में, लोकतंत्र को आवाज देने में और लोकतंत्र को ताकत देने में हमेशा बिहार की अग्रणी भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed