Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu BJP Seeks Governors Probe into Thirupparankundram Deepam Row and Alleged Police Misconduct

कार्तिगई दीपम दीपम पर आर-पार: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर क्यों भिड़ी सरकार? भाजपा ने राज्यपाल से मांगा इंसाफ

Thu, 26 Nov 2026 04:35 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, चेन्नई।
पीटीआई, चेन्नई। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 26 Nov 2026 04:35 PM IST
सार

थिरुपरनकुंद्रम में दीपक जलाने का विवाद अब धार्मिक परंपरा से आगे बढ़कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश, पुलिस की भूमिका और राज्य सरकार की जवाबदेही का मुद्दा बन गया है। भाजपा ने राज्यपाल से जांच और सीबीआई कार्रवाई की मांग कर राजनीतिक दबाव बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Tamil Nadu BJP Seeks Governors Probe into Thirupparankundram Deepam Row and Alleged Police Misconduct
कार्तिगई दीपम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु में थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर धार्मिक अधिकारों के कथित उल्लंघन और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी की जांच कराने की मांग की। उन्होंने पुलिस पर श्रद्धालुओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की भी मांग की है।
विज्ञापन


क्या है थिरुपरनकुंद्रम दीपम विवाद?
तमिलनाडु के मदुरै स्थित अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में कार्तिगई दीपम उत्सव के दौरान दीपक जलाने की जगह को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। मामला थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर स्थित पत्थर के एक स्तंभ पर दीपक जलाने से जुड़ा है। विवाद इस बात को लेकर है कि पहाड़ी पर दीपक कहां और किसके द्वारा जलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को इस मामले में आदेश दिया था। अदालत ने 24 नवंबर को एक बार के लिए पहाड़ी पर स्थित पत्थर के स्तंभ के ऊपर दीपक जलाने की अनुमति दी थी। हालांकि, मंदिर के न्यासी मंडल ने दीपक केवल पहाड़ी पर पारंपरिक रूप से निर्धारित स्थान पर ही जलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद न्यासी मंडल ने एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि लंबे समय से चली आ रही धार्मिक परंपराओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इसी घटनाक्रम को लेकर अब भाजपा ने राज्य सरकार पर अदालत के आदेश की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

राज्यपाल के दरबार में क्यों पहुंची भाजपा?
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने गुरुवार को चेन्नई स्थित लोक भवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कार्तिगई दीपम विवाद और पुलिस की कथित ज्यादती का मुद्दा उठाया गया।

नागेंद्रन ने राज्यपाल से पूरे मामले की विस्तृत जांच कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने उन सरकारी अधिकारियों और संबंधित प्राधिकारियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया, जो पत्थर के स्तंभ पर दीपक जलाने की व्यवस्था लागू करने में जिम्मेदार थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 24 नवंबर को कार्तिगई दीपम उत्सव के दौरान राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश की अनदेखी की। उनके मुताबिक, अदालत के आदेश को लागू नहीं करके सत्तारूढ़ टीवीके सरकार ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। 

पुलिस पर क्या आरोप लगाए?
भाजपा ने इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। नागेंद्रन का आरोप है कि अपने अधिकारों के समर्थन में आवाज उठाने और अदालत के आदेश को लागू करने की मांग करने वाले लोगों के साथ पुलिस ने अमानवीय व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की पहचान पर भी संदेह जताया। उनका कहना था कि कई पुलिसकर्मियों ने नेम प्लेट नहीं लगा रखी थी। इससे उनकी पहचान को लेकर सवाल खड़े होते हैं।

नागेंद्रन ने एक स्थानीय भाजपा जिला नेता के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पुलिसकर्मियों ने उस नेता के पैर को अपने जूते से कुचल दिया।

भाजपा को तमिलनाडु पुलिस पर भरोसा क्यों नहीं?
नागेंद्रन ने कहा कि पुलिस ने श्रद्धालुओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने तमिलनाडु पुलिस पर अविश्वास जताते हुए मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि खासतौर पर टीवीके के एक विधायक से जुड़े मामले में उन्हें राज्य पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। उन्होंने राज्यपाल से पुलिस की भूमिका और धार्मिक अधिकारों के कथित उल्लंघन की निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया।

भाजपा ने आंदोलन जारी रखने का किया एलान
नागेंद्रन ने कहा कि न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखना और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना भाजपा का दायित्व है। उन्होंने साफ किया कि जब तक इस मामले में न्याय नहीं मिलता, पार्टी का लोकतांत्रिक विरोध जारी रहेगा। उन्होंने थिरुपरनकुंद्रम में दीपक जलाने के मुद्दे पर पिछली डीएमके सरकार और मौजूदा टीवीके नेतृत्व की तुलना भी की। उनका आरोप था कि दोनों सरकारों ने इस मामले में दीपक जलाने की व्यवस्था नहीं की। उन्होंने टीवीके सरकार के राजनीतिक भविष्य को लेकर भी पिछली सरकार जैसा हाल होने की भविष्यवाणी की।

कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि पिछले सात महीनों में तमिलनाडु में 660 हत्याएं हुई हैं। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के सदस्य कई आपराधिक और यौन दुर्व्यवहार से जुड़े मामलों में शामिल हैं।


नागेंद्रन ने इन आरोपों के आधार पर राज्य सरकार को घेरते हुए राज्यपाल से पूरे मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। भाजपा का कहना है कि धार्मिक अधिकारों की रक्षा और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन सुनिश्चित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed