{"_id":"5a4fd2034f1c1bd3178b5297","slug":"cold-stroke-in-rampurpeople-worry","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड का सितम: गलन ने बढ़ाई मुुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड का सितम: गलन ने बढ़ाई मुुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार को कोहरे के बीच गुजरते वाहन और राहगीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड व कोहरे से बाशिंदों ने की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। जबर्दस्त ठंड की वजह से लोग परेशान हो गए। शुक्रवार सुबह पारा चार डिग्री तक पहुंच गया। कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन भी काफी प्रभावित हुआ है।
मौसम में ठंडक लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार का दिन भी काफी ठंडा रहा। शुक्रवार को दिन की शुरुआत कोहरे व गलन से हुई। कोहरे की चादर के साथ ही आकाश में बादल भी छाए रहे। साथ ही सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। सुबह सात बजे रामपुर का न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर करीब एक बजे यह तापमान 16 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि दोपहर के वक्त कुछ देर के लिए हल्की धूप निकलने की कोशिश हुई,लेकिन बादलों ने उसे ढंक लिया।
विज्ञापन
शाम करीब छह बजे न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक आ गया था। कड़ाके की सर्दी से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सड़क से लेकर ट्रैक तक यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। हाईवे से लेकर अन्य सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते रहे। लोगों को इस दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिन भर कड़ाके की ठंड से लोग जूझते हुए नजर आए।
विज्ञापन
मिलक में भी कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। दिन ढलते ही सन्नाटा पसरा। नगर एवं क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। जिसके चलते लोग घरों में कैद रहे तथा दिन ढलते ही सन्नाटा पसर गया। वहीं दूसरी ओर शीत लहर के कारण संपर्क मार्ग भी सूने रहे।