फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   cm met a delegation of Walentri Health Association of India

जम्मू-कश्मीर: धूम्रपान पर अंकुश को सरकार गंभीर

Sat, 14 May 2016 12:03 AM IST
Updated Sat, 14 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
cm met a delegation of Walentri Health Association of India
महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने धूम्रपान पर अंकुश के लिए नियमों की सख्ती से पालन पर जोर दिया है। वालेंटरी हेल्थ एसोसिएशन आफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात में चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सिगरेट्स एंड अदर टोबैको प्रोडक्ट्स एक्ट को प्रदेश स्तर पर सख्ती से अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन


स्मोक फ्री जोन को सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि अप्रत्यक्ष धूम्रपान से महिलाओं और बच्चों को बचाया जा सके। उन्होंने वीएचएआई से जागरूकता बढ़ाने को कहा। उन्होंने कहा कि संस्था सरकारी विभागों के साथ मिलकर काम करे, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन


इस अवसर पर वीएचएआई की निदेशक सीमा गुप्ता ने मुख्यमंत्री से एंटी स्मोकिंग फंड बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों को अप्रत्यक्ष धूम्रपान से बचाने के लिए जो कदम उठाए जाने हैं, उसके लिए सरकार की वित्तीय सहायता महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक ने कहा कि राज्य सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर 40 फीसदी टैक्स लगाकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। लेकिन, इसके साथ ही वर्जित क्षेत्र में धूम्रपान करने वालों पर कार्रवाई को यकीनी बनाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि राज्य में बढ़ते तंबाकू सेवन की चुनौती से निपटने के लिए सरकार कारगर कदम उठाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed