फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh baghel met amit Shah in raipur chhattisgarh

सीएम भूपेश ने केंद्रीय गृहमंत्री से की मुलाकात, कहा- '2023 में विधानसभा और 2024 में सभी लोकसभा सीटें जीतेंगे'

Sat, 07 Jan 2023 09:44 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 07 Jan 2023 09:44 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश ने शनिवार को रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शाह छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान कोरबा से वापस रायपुर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने गरियाबंद प्रवास से लौटकर सीधे एयरपोर्ट पहुंचकर उनसे मुलाकात की। 

विज्ञापन
CM Bhupesh baghel met amit Shah in raipur chhattisgarh
सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर माना एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री शाह से की मुलाकात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश ने शनिवार को रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शाह छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान कोरबा से वापस रायपुर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने गरियाबंद प्रवास से लौटकर सीधे एयरपोर्ट पहुंचकर उनसे मुलाकात की। केंद्रीय गृहमंत्री से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की और छत्तीसगढ़ में मिलेट्स से बने उत्पाद और छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित कलाकृति उन्हें स्मृति स्वरूप भेंट की।

विज्ञापन


मुलाकात के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा को साल 2024 में 10 साल पूरे होंगे। महंगाई, बेरोजगारी से सब त्रस्त हैं, जो वादे केंद्र सरकार ने किए थे। वह कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। लोग महंगाई से परेशान हैं। हम 2023 भी जीतेंगे और 2024 में सभी लोकसभा सीटें जीतेंगे।
विज्ञापन


'कांग्रेस ने 4 साल में क्या काम किया?' पर पलटवार
अमित शाह के बयान 'कांग्रेस ने 4 साल में क्या काम किया?'  'जनता के बीच क्या लेकर जाएंगे' के सवाल पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि जनता को मालूम है 4 साल में कांग्रेस ने क्या काम किया है। कांग्रेस भेंट मुलाकात कार्यक्रम भी कर रही है। जनता को सभी योजनाओं का लाभ मिला है। जनता खुद बता रही है कि दिल्ली के लोग जानना चाहे तो जनता से पूछ लें। उनको क्या क्या लाभ मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




'बीजेपी के नेता गलत सूचना दे रहे'
मुख्यमंत्री ने चावल के मुद्दे पर कहां कि केंद्र सरकार 5 किलो चावल देती है। हम लोग प्रति परिवार 35 किलो दे रहे हैं, जो केंद्र सरकार ने दिया था उसको बांट दिया। विधानसभा में भी मंत्री ने जवाब दिया है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के नेता राष्ट्रीय नेताओं को गलत सूचना दे रहे हैं। इस कारण से यह सब बातें हो रही हैं।  पिछले सरकार में कलेक्टर ऑफिस में लिफ्ट लगता था, अधिकारियों के बंगले में स्विमिंग पूल बनता था पर हमारी सरकार में सभी योजनाएं जनता के लिए हैं। 


'छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाएंगे' पर भी साधा निशाना
अमित शाह के बयान 'छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाएंगे' के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार हिमाचल वालों ने इनकार कर दिया। डबल इंजन की सरकार फेल हो चुकी हैं। चलने वाली नहीं है। सब जान चुके हैं, वह पीएस लागू नहीं कर पाए। किसानों को धान की कीमत नहीं दे पाए। छत्तीसगढ़ की जनता जान चुकी है कि डबल इंजन की सरकार डबल इंजन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed