{"_id":"574854ca4f1c1b2f2d692b39","slug":"cii-session-cii-chandigarh-skill-development-workshop-personality-develompent-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"CII का स्पेशल सेशनः लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर बढ़े आगे की सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CII का स्पेशल सेशनः लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर बढ़े आगे की सीख
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 27 May 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के स्कूल में सीआईआई का विशेष सत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय उद्योग परिसंघ के यंग इंडियंस चंडीगढ़ ट्राइसिटी चैप्टर ने स्किल डेवलपमेंट पर आधारित विशेष सत्र आयोजित किया। सेक्टर-46 के आशियाना पब्लिक स्कूल में आयोजित ‘सफल जीवन के लिए कैसा व्यक्तित्व निर्माण हो’ विषय पर बातचीत की गई। इसका मुख्य आकर्षण युवाओं के लिए जीवन में व्यक्तित्व विकास रहा।
सीआईआई यंग इंडियंस चंडीगढ़ ट्राइसिटी चैप्टर के सदस्य तथा ट्राइसिटी सेंटर ऑफ लर्निंग के संस्थापक और निदेशक अंकुर मल्होत्रा ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए युवाओं को आत्मविश्वास से पूर्ण होना चाहिए और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सही भावना से आगे बढ़ना चाहिए। इससे निश्चित तौर पर वह अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे।
मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स तथा वारेन बफेट का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि डर केवल आपके प्रदर्शन में कमी लाता है, इसे दूर रखकर ही आगे बढ़ा जा सकता है। मल्होत्रा ने छात्रों को सिंपल, इनोसेंट और महत्वकांशी बनने की सलाह देते हुए कहा कि केवल इसी माध्यम से अपेक्षित लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने छात्रों को सुझाव दिया कि वह जीवन से नकारात्मकता को दूर रखें और हमेशा यह सोचें कि वे यह कार्य कर सकते हैं। साकारात्मकता जीवन में सफलता की ओर तेजी से ले जाती है। इस दौरान स्टूडेंट्स ने मौजूद विशेषज्ञों से कई सवाल पूछे। सत्र के अंत में मल्होत्रा ने अपनी लिखी पुस्तकें भी स्टूडेंट्स को बांटी।