फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   choji-in-marpit

चोरी और मारपीट के आरोप में दोनों को सुनाई गई थी तीन व छह माह की सजा

Sun, 18 Sep 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी Updated Sun, 18 Sep 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट। जुवैनाइल कोर्ट ने दो आपराधिक मामलों में दो नाबालिगों को सजा देते हुए मरीजों की सेवा करने के आदेश दिए थे। उन्हें कैंट सिविल अस्पताल भेजा गया था। लेकिन इनमें से एक नाबालिग सजा शुरू होने के पहले ही दिन फरार हो गया। इनकी सजा 12 सितंबर को शुरू होनी थी। सूचना मिलने के बाद शनिवार को कैंट के सिविल अस्पताल में जुवैनाइल जस्टिस बोर्ड के सदस्य डॉ. कुलदीप व  हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य परमजीत सिंह बड़ौला कैंट सिविल अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि एक बच्चे को तीन महीने व दूसरे बच्चे को छह महीने की सजा सुनाई थी। सजा के तहत दोनों को कैंट सिविल अस्पताल में मरीजों की तीन व छह महीने तक सेवा करनी थी। इसी के चलते दोनों नाबालिगों को अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में छोड़ा गया था। जिसमें से एक नाबालिग अस्पताल से ही बहाना बनाकर फरार हो गया। वे स्टाफ नर्स से बहाना बनाकर गया था और उसके बाद आज तक लौटकर ही नहीं आया। जबकि दूसरा नाबालिक बतौर सजा जेल में मरीजों की सेवा कर रहा था। आयोग के सदस्य परमजीत सिंह बडौला का कहना है कि उन्होंने कैंट अस्पताल को दौरा किया है। जिसमें चिकित्सकों ने बताया कि दो बच्चो में से एक बच्चा नियमित ड्यूटी पर है। जबकि दूसरा बच्चा पहले दिन ही बहाना बनाकर चला गया था। दोनों बच्चेे चोरी व झगड़े के मामले में बंदी थे और जुवैनाइल कोर्ट ने उन्हें तीन व छह महीने तक कैंट सिविल अस्पताल में रोजाना मरीजों की सेवा करने की सजा सुनाई थी। आयोग के सदस्य परमजीत व जुवैनाइल जस्टिस बोर्ड के सदस्य डॉ. कुलदीप ने कहा कि इस बारे में जुवैनाइल जस्टिस बोर्ड को फरार हुए बच्चे की सूचना देंगे, उसके बाद देखते हैं कि बोर्ड फरार हुए बच्चे के बारे में क्या फैसला लेता है। जुवैनाइल जस्टिस बोर्ड ने नाबालिग बच्चों को सजा देने का ये सराहनीय तरीका निकाला है, लेकिन इस पर भी सख्ती होना बहुत जरूरी है। यदि सजा के बावजूद अस्पताल में बच्चा फरार हो जाए, तो ये गंभीर बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed