फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Charas supplier nabbed in Uttarakhand; had been evading police

उत्तराखंड से दबोचा चरस सप्लायर, 2013 से पुलिस को दे रहा था चकमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सीआईए-2 बहादुरगढ़ की टीम ने 455 ग्राम चरस बरामदगी के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी सप्लायर को उत्तराखंड के नैनीताल से दबोच लिया। आरोपी भूपेंद्र उर्फ भूपी निवासी कालिका, तहसील धारचूला, जिला पिथौरागढ़ को पुलिस टीम गिरफ्तार कर बहादुरगढ़ लेकर आई। आरोपी वर्ष 2013 के लूट समेत अन्य धाराओं में दर्ज मामले में पहले से ही भगोड़ा घोषित था और करीब 13 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था।
विज्ञापन




गाड़ी से बरामद हुई 455 ग्राम चरस

27 मार्च 2026 को सीआईए-2 की टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गाड़ी में चरस लेकर बहादुरगढ़ क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहन को काबू किया। तलाशी लेने पर वाहन से 455 ग्राम चरस बरामद हुई। इस संबंध में थाना शहर बहादुरगढ़ में मादक पदार्थ तस्करी का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन




जांच में खुला सप्लायर का नाम

जांच में सामने आया कि बरामद चरस उत्तराखंड निवासी भूपेंद्र उर्फ भूपी से सप्लाई की गई थी। इसके बाद सीआईए-2 प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। सहायक उप निरीक्षक सुमित कुमार के नेतृत्व में टीम उत्तराखंड पहुंची और आरोपी को नैनीताल क्षेत्र से काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




2013 के केस में भी था भगोड़ा

पुलिस जांच में आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया। भूपेंद्र उर्फ भूपी थाना सदर बहादुरगढ़ में वर्ष 2013 में दर्ज लूट और अन्य धाराओं के मामले में पीओ घोषित था। लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा आरोपी अब चरस सप्लाई के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ गया।




नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

सीआईए-2 प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर बहादुरगढ़ लाया गया और अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के साथ-साथ चरस सप्लाई के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed