फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Chandigarh rain, The possibility of such rain for the next two days

चंडीगढ़ और आसपास हुई अच्छी बरसात, अगले दो दिन भी ऐसी बारिश की संभावना

Thu, 31 Aug 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 31 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh rain, The possibility of such rain for the next two days
Chandigarh Rain
कई दिन से चंडीगढ़ में बादल तो छाए थे, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। वीरवार को भी दिन में आसमान पूरी तरह से साफ था। शाम होते ही बादल घिर आए और जोरदार बारिश हुई जबकि शहर में थोड़ी कम हुई।
विज्ञापन


   मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन भी बारिश के आसार हैं। एक सितंबर को भी बादल छाएंगे और बारिश की पूरी संभावना है। संभव है कि यह मानसून की आखिरी बारिश हो। दरअसल इस स्पेल के बाद बारिश की संभावना कम बन रही है। हालांकि इसके बारे में पुष्टि इस हफ्ते के बाद हो पाएगी।  वीरवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे बारिश शुरू हुई। पहले जीरकपुर, पंचकूला में जबरदस्त बारिश हुई। उसके करीब 20 मिनट बाद शहर में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक रात 8.30 बजे तक शहर में 9 एमएम और आउटर इलाके में 36 एमएम बारिश र्हुई। इससे शहर का मौसम ठंडा हो गया।
विज्ञापन


बारिश के बाद जाम में ट्रैफिक रेंगा
  बारिश के बाद पूरे शहर में जबरदस्त जाम लग गया। ट्रैैफिक रेंग-रेंग कर चलने लगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर अपील की गई कि वाहन चालक धीमे चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed