फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023 Priyanka opened the storehouse of announcements know big announcements

CG Election 2023: कांग्रेस का मिशन 'सरकार रिटर्न्स', प्रियंका ने खोला घोषणाओं का भंडार, जानिए बड़ी घोषणाएं

Mon, 30 Oct 2023 03:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 30 Oct 2023 03:55 PM IST
सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने खैरागढ़ के जालबांधा में चुनावी सभा को संबोधित किया और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगा। इस दौरान प्रियंका गांधी ने मंच से घोषणाओं की झड़ी लगा दी। 

विज्ञापन
CG Election 2023 Priyanka opened the storehouse of announcements know big announcements
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने खैरागढ़ के जालबांधा में चुनावी सभा को संबोधित किया और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगा। इस दौरान प्रियंका गांधी ने मंच से घोषणाओं की झड़ी लगा दी। उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की जिसमें सिलेंडर में सब्सिडी, बिजली बिल माफ, स्व-सहायता समूहों का कर्ज माफ करने का एलान किया।

विज्ञापन

खैरागढ़ के जालबांधा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आज बुखार है लेकिन आप लोगों को देखकर खुशी होती है, खैरागढ़ में पद्मावती और इंदिरा गांधी जी का अपना रिश्ता था, यह पुराना रिश्ता है खैरागढ़ का हमारे परिवार के साथ। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने जो भी वादे किए थे जैसे ही सरकार आई सभी वादे पूरे किए गये हैं।प्रियंका गांधी ने कहा कि दोबारा कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश के  बिजली बिल माफ होगा, 200 यूनिट बिजली मुक्ति मिलेगी, महिला समूह के ऋणों को माफ किया जाएगा, 100 नये ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनेंगे, सड़क दुर्घटना और आकस्मिक दुर्घटनाओं में छत्तीसगढ़ निवासियों को निशुल्क स्वास्थ्य की सुविधा मिलेगी,परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6000 से अधिक वाहन मालिकों के 2018 तक के बकाया कर्ज की माफी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने कहा छत्तीसगढ़ का मॉडल गुजरात मॉडल से भी अच्छा है, वह तो दिखावे का मॉडल था। लाखों किसानों को करोड़ों रुपये की सब्सिडी दी गई है, लाखों किसानों का कर्ज माफ किया गया है,बिजली बिल आधा किया है,वन उपज के जरिए आय बढ़ाई गई मिलेट के बड़े-बड़े प्रोडक्शन के प्लांट लगाए गए,बस्तर जो हिंसा के लिए जाना जाता था आज अपने मिलेट के लिए जाना जा रहा है। 

विज्ञापन

जनसभा से प्रियंका गांधी ने की ये घोषणाएं

सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपये की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में दिया जाएगा।
200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली।
महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ। 
आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना। 
राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे। 
छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क इलाज। 
परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ। 
राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। 

कांग्रेस की अब तक की घोषणा

प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी। 
किसानों का कर्जा माफ। 
17 लाख परिवारों को आवास ।
जातिगत जनगणना ।
स्कूल से लेकर कॉलेज तक मुफ्त शिक्षा । 
तेंदूपते पर आदिवासियों को हर साल मिलेगा 4000 रुपये बोनस । 
डॉ. खूबचंद स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा । 
भूमिहीन मजदूर को मिलने वाली 7 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया जाएगा । 

नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जालबांधा में कांग्रेस द्वारा आम सभा का आयोजन किया गया। वहीं इस आमसभा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मौजूद रही। जहां उन्होंने कई घोषणाएं की और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी घोषणाओं को पूरा करने की बात कही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित भारी संख्या में कांग्रेस के आला नेता इस दौरान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed