फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   CCTV cameras will monitor hotspot area

सीसीटीवी कैमरे से होगी हॉटस्पॉट इलाके की निगरानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will monitor hotspot area
खुर्जा। हॉट स्पॉट क्षेत्र की निगरानी अब सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा गतिविधियों की निगरानी के लिए बाजार में भी जल्द ही कैमरे लगाने की तैयारी है। नगर के मोहल्ला पीरजादगान, चौहट्टा, तरीनान, मदार दरवाजा आदि मोहल्लों को हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। जहां पर लोगों का बेवजह घरों से बाहर निकलना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। जरूरत का सामान मंगाने के लिए फोन नंबर चस्पा किए गए हैं। बावजूद इसके लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण के बढऩे का खतरा देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने हॉटस्पाट क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया है। दस सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू हो गया है। पुरानी कोतवाली में बनाए गए कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग की जाएगी। इसे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मोबाइलों से भी कनेक्ट किया गया है। ताकि अपने मोबाइल के जरिए अधिकारी हॉट स्पॉट क्षेत्र पर निगरानी रख सकें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जएगी। हॉट स्पॉट के क्षेत्र के अलावा अन्य स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरों को लगाने की तैयारी है। ताकि किसी भी प्रकार की घटनाकैमरों में कैद किया जा सके। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि हॉट स्पॉट क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है। जो भी नियम का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed