{"_id":"5a7b43954f1c1b387b8b5198","slug":"burn-fire-in-the-coffin-other-items-including-bikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोखे में लगी आग, बाइक समेत अन्य सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोखे में लगी आग, बाइक समेत अन्य सामान जला
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
दुकान में आग लगने के बाद जांच करतीं एसडीएम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड स्थित मकरंदनगर में बाइक मरम्मत की दुकान में मंगलवार रात अचानक आग लग गई। दुकान के अंदर खड़ी एक बाइक समेत हजारों का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस की सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। सुबह होने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्र किए हैं। दुकान मालिक की सूचना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
महमूदपुर पैठ निवासी मो. वारिस की बाइक मरम्मत की दुकान जीटी रोड स्थित मकरंदनगर में एक खोखे में संचालित है। मंगलवार को वह पांच बजे दुकान बंद कर अपने घर गया था। रात करीब दो बजे दुकान में आग लग गई। मकरंदनगर चौराहे पर मौजूद पुलिस ने जब तेज लपटे देखी तो चौकी प्रभारी को घटना की जानकारी दी।
इस पर वह मौके पर पहुंचे। कंट्रोल रूम को सूचना देकर दमकल को मौके पर बुलाया। करीब 30 मिनट के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। जब दुकान मालिक मो. वारिस को सूचना मिली सामान जल कर नष्ट हो चुका था। दुकान के अंदर खड़ी ग्राहक की बाइक भी जल गई। बुधवार सुबह जानकारी पाकर एसडीएम सदर शालिनी प्रभाकर, सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम, तहसीलदार आरके राजवंशी, एसएसआई राजकुमार सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं फोरेंसिक टीम ने दुकान के अंदर व बाहर से नमूने जुटाए। दुकान मालिक मो. वारिस ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
दुकान में आग लगाई, रुपये व सामान जला
चपुन्ना। क्षेत्र के रसूलपुर में अराजकतत्वों ने फोटो स्टूडियो व किराने की दुकान में आग लगा दी। जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। घटनास्थल पर मिट्टी का तेल और वह पलीता पड़ा मिला, जिससे आग लगाई गई थी।
रसूलपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक शंभूदयाल यादव के बेटे गुड्डा यादव और लालू यादव की गांव में फोटो स्टूडियो और किराने की दुकान है। मंगलवार को गुड्डा यादव के साले की शादी थी तो पूरा परिवार घर में ताला लगाकर रिश्तेदारी में गया था। रात में अराजकतत्वों ने रंजिश के चलते दुकान पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, जिससे दोनों दुकानें जलकर राख हो गईं।
दुकानदार लालू यादव ने बताया आगजनी में कंप्यूटर, पीसीओ मशीन, लेमीनेशन मशीन, फोटोकॉपी मशीन, कैमरा, वीडियो कैसेट, तीस हजार रुपये, डेढ़ क्विंटल चीनी, ढाई क्विंटल गेहूं, पांच क्विंटल बाजरा, बैंक पासबुक, आवश्यक दस्तावेज, डालडा, साबुन, मसाले समेत काफी सामान जल गया। सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी तो वह मौके पर आए। घटनास्थल पर मिट्टी का तेल और आग लगाने का पलीता भी पड़ा मिला है। पीड़ित दुकानदार ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।