{"_id":"6a0eb53c6cdb00b1310cf8dd","slug":"book-operator-dies-in-road-accident-mourning-prevails-in-the-house-bastar-news-c-1-1-noi1494-4306187-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर सड़क हादसा: कालीपुर के पास बाइक पलटी, बुक संचालक की मौत; परिजनों में मातम छाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर सड़क हादसा: कालीपुर के पास बाइक पलटी, बुक संचालक की मौत; परिजनों में मातम छाया
Thu, 21 May 2026 02:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:11 PM IST
सार
जगदलपुर के धरमपुरा कालीपुर के पास बीती रात एक बुक संचालक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। पीछे आ रहे दोस्तों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक गुप्तेश्वर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर के धरमपुरा कालीपुर के पास बीती रात एक सड़क दुर्घटना में बुक संचालक गुप्तेश्वर जैन की मौत हो गई। उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई थी। दोस्तों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परपा पुलिस ने बताया कि 33 वर्षीय गुप्तेश्वर जैन कांकेर के निवासी थे। वह कई वर्षों से जगदलपुर के धरमपुरा में एक बुक दुकान चलाते थे। बीती रात उन्होंने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाया था। वे अपनी कार से दोस्तों के साथ आए थे। रात करीब 10 बजे उन्होंने अपनी कार दोस्तों को देकर दोस्त की बाइक से घर के लिए निकल पड़े। गुप्तेश्वर अपनी बाइक लेकर तेजी से आगे बढ़ गए थे। कालीपुर के पास मोड़ पर वे रफ्तार नियंत्रित नहीं कर पाए और सड़क के नीचे गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पीछे से आ रहे दोस्तों ने भीड़ देखकर गुप्तेश्वर को पहचान लिया। वे तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत की खबर से दोस्तों और रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार को देर रात ही घटना की जानकारी मिली और वे जगदलपुर आ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन