फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Black balloons filling the cylinder exploded at the fair

काली मेले में गुब्बारे भरने वाला सिलेंडर फटा

Fri, 04 Nov 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Fri, 04 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Black balloons filling the cylinder exploded at the fair
सिलेंडर फटा - फोटो : ब्यूरो

थाना क्षेत्र के गांव सालाबाद में शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे गुब्बारे मेें गैस भरने वाला सिलेंडर अचानक फट गया। हादसे के बाद मेले में भगदड़ मच गई। इसमें दो सगे भाई समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


 छतारी थाना क्षेत्र के गांव सालाबाद में शुक्रवार को मां काली का मेला लगा हुआ था। मेले में काफी भीड़भाड़ थी। मेले में दौरऊ गांव का नेपाली गैस के गुब्बारे बेच रहा था। गुब्बारों में गैस भरने के दौरान अचानक अमोनिया गैस से भरा सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटते ही मेले में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


हादसे में क्षेत्र के गांव नगला रुंशी निवासी चार वर्षीय सनी, मोनू और 60 वर्षीय वृद्धा विमलेश, गुब्बारा विक्रेता नेपाली घायल हो गए। दोनों घायल बच्चे सनी और मोनू सगे भाई हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, मेले में ब्लास्ट के बाद स्थानीय लोगों को जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बतादें कि करीब ढाई साल पहले शिकारपुर क्षेत्र में एक बस के अंदर सिलेंडर फटने से 46 लोगों की मौत हो गई थी। विस्फोट इतना भयानक था कि यात्री चलती बस से कूद गए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed