{"_id":"6749c74e635fac93dd0e5eb7","slug":"bjp-workers-created-a-ruckus-in-mahidpur-beat-up-their-own-leader-in-front-of-minister-in-charge-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: महिदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कर दिया बवाल, प्रभारी मंत्री के सामने कर दी अपने ही नेता की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: महिदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कर दिया बवाल, प्रभारी मंत्री के सामने कर दी अपने ही नेता की पिटाई
Fri, 29 Nov 2024 07:23 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 29 Nov 2024 07:23 PM IST
सार
महिदपुर में भाजपा के पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान की पिटाई का मामला सामने आया। प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद अनिल फिरोजिया के स्वागत के लिए आयोजित मंच पर चौहान को निमंत्रण नहीं मिला, लेकिन वह मंच पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुछ कार्यकर्ताओं को अपशब्द कहे, जिसके बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
महिदपुर में कार्यकर्ताओं ने कर दी भाजपा नेता की पिटाई
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के महिदपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री के सामने ही अपने एक नेता की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
बता दें कि महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को कुल चार स्थानों पर लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जिसके लिए प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, भाजपा जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला महिदपुर पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ग्राम नारायणा में आयोजित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण के बाद प्रभारी मंत्री और सांसद महिदपुर की ओर लौट रहे थे कि तभी बोरिंग दूध प्लांट के बाहर डेयरी कारोबारी सुभाष ठाकुर ने प्रभारी मंत्री के स्वागत के लिए मंच बनवाया था। जहां भाजपा के पूर्व नेता प्रताप सिंह आर्य की विशेष उपस्थिति में मंच पर प्रभारी मंत्री और सांसद का मंच पर फूलों की बड़ी माला से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
न्यौता नहीं देने के बाद भी पहुंचे मंच पर
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान को निमंत्रण नहीं दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी वह मंच पर पहुंचे और यहां स्वागत समारोह में भागीदारी करने लगे। स्वागत होते ही सबसे पहले बहादुरसिंह चौहान मंच से उतरे। तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने घेरकर उनकी पिटाई कर दी। पूर्व विधायक को पिटते देख कार्यकर्ताओं में अफरा-तफरी मच गई।
प्रभारी मंत्री और सांसद में संभाला मोर्चा
घटना के दौरान यह देखने को मिला कि प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल को खुद यह विवाद शांत करने के लिए मंच से नीचे उतरना पड़ा। साथ ही सांसद अनिल फिरोजिया ने भी माइक लेकर कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की समझाइश भी दी। बताया जा रहा है कि पूरे मामले में महिदपुर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
मंत्री के सामने समर्थकों ने निकाले डंडे
बताया जाता है कि भाजपा के स्थानीय नेताओं ने बताया कि बहादुर सिंह चौहान का महिदपुर में काफी विरोध है। यहां स्थानीय तौर पर बने गुट के कारण कई बार विवाद की स्थिति बनी है। आज भी चौहान की पिटाई के बाद उनके समर्थक और भाजपा के श्याम सिंह, प्रताप सिंह आर्य और विक्की यादव के समर्थक आपस में भिड़ गए इस दौरान मंत्री के सामने ही डंडे निकल गए। याद रहे की विधानसभा चुनाव के दौरान प्रताप सिंह आर्य और बहादुरसिंह चौहान आमने-सामने चुनाव लड़े थे। तभी से दोनों के समर्थकों के बीच कई बार विवाद हो चुके हैं।
कार्यकर्ताओं को अपशब्द कहने पर हुआ विवाद
मंच पर मौजूद प्रताप सिंह आर्य ने बताया कि पूर्व विधायक बहादुर सिंह कुछ कार्यकर्ताओं को गलत शब्द बोलने लगे थे। इससे कार्यकर्ताओं को गुस्सा आ गया और उन्होंने पूर्व विधायक की पिटाई कर दी।
इनके खिलाफ हुआ प्रकरण दर्ज
प्रभारी मंत्री के सामने हुई पिटाई के बाद महिदपुर के पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमें 30 लोगों को आरोपी बनाया है। इसमें प्रतापसिंह आर्य, श्यामसिंह, सुभाष ठाकुर, विजय सारडा, दिनेश सारडा, दरबारसिंह सहित अन्य 30 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।