फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   BJP spokesperson Neha hits back at Kantilal Bhuria, says his statement promotes polygamy

MP News: भाजपा का कांतिलाल भूरिया पर पलटवार, कहा- उनका बयान बहुविवाह प्रथा को बढ़ावा देने वाला

Fri, 10 May 2024 08:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खरगोन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खरगोन Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 May 2024 08:17 PM IST
सार

कांतिलाल का बयान सियासी बाजारों में गर्म है। अब भाजपा ने इस पर पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस का आचरण सदैव से ही महिला विरोधी रहा है। उनके वरिष्ठ नेता महिलाओं को आयटम कहते हैं। उनकी नजर में महिला टंच माल है। वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महिला में रस और चाशनी ढूंढ रहे हैं।

विज्ञापन
BJP spokesperson Neha hits back at Kantilal Bhuria, says his statement promotes polygamy
पत्रकारों से चर्चा करती भाजपा प्रवक्ता नेहा बग्गा

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर चौथे चरण के प्रचार में अब कुछ ही समय बचा है। इसी बीच वार और पटवार का सिलसिला लगातार जारी है। कांतिलाल भूरिया के दो पत्नियों वाले को दो लाख मिलने वाले बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है। खरगोन जिले में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एवं महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी नेहा बग्गा शुक्रवार को पहुंची थीं, जहां उन्होंने जिला कार्यालय पर पत्रकारों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया का महिलाओं पर दिया गया बयान निंदनीय है, जिसमें उन्होंने कहा है कि जिस घर में दो पत्नी हैं, उनको मिलेगा दो लाख रुपए का फायदा।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता नेहा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कांतिलाल भूरिया का यह बयान उनकी कांग्रेसी सोच और मुस्लिम लीग से प्रभावित विचारधारा का समर्थन करता हुआ साफ़ नजर आता है। यही नहीं, इस बयान का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी समर्थन दे रहे हैं। इससे कांग्रेस की नीयत विकास की कम, महिला शक्ति का शोषण करने वाली और देश को धर्म और जाति मे बांटने वाली दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आचरण सदैव से ही महिला विरोधी रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ महिलाओं को आयटम कहते हैं। दिग्विजियसिंह की नजर में महिला टंच माल है। वहीं जिस कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महिला में रस और चाशनी ढूंढ रहे हो, ऐसे जीतू पटवारी और कांतिलाल भूरिया ध्रुवीकरण के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता नेहा ने कांतिलाल भूरिया पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि वे महिलाओं के अधिकार को खत्म कर जिस प्रकार से बहुविवाह प्रथा को आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं, उससे कांग्रेस पार्टी का मुस्लिम लीग मेनिफेस्टो देश विरोधी और सांप्रदायिकता को बढ़ावा देता है। कांग्रेस का महिलाओं के प्रति मानसिक और शारीरिक शोषण का रवैया निंदनीय है। इसका भारतीय जनता पार्टी पुरजोर विरोध करती है। प्रदेश की जनता इसका जवाब दे चुकीं है। इसका परिणाम हम सब 4 जून को देखेंगे। जनता भाजपा को मप्र में 29 मे से 29 सीटें देगी। भाजपा ने सदैव मातृशक्ति का सम्मान किया है। देश को पहली महिला विदेश मंत्री, पहली महिला वित्त मंत्री, पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनाने से लेकर मोदी मंत्रिमंडल में पहली बार 11 महिला मंत्री सहित अनेक पदों पर आसीन किया है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून पास किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed