फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   bjp show his power in purvanchal, cabinet minisiters and mp will campaign for election

पूर्वांचल में ताकत झोंकेगी भाजपा, इतने केंद्रीय मंत्री और सांसद करेंगे प्रचार

Sun, 12 Feb 2017 06:09 PM IST
टीम डि़जिटल,वाराणसी
टीम डि़जिटल,वाराणसी Updated Sun, 12 Feb 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
bjp show his power in purvanchal, cabinet minisiters and mp will campaign for election
15 फरवरी को नामांकन करेंगे भाजपा प्रत्याशी - फोटो : फाइल फोटो
भाजपा काशी क्षेत्र की 71 विधानसभाओं में चौथे, पांचवें और सातवें चरण में होने वाले चुनाव में प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

प्रत्याशियों से विचार-विमर्श के साथ राष्ट्रीय नेताओं के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। वाराणसी में 15 फरवरी को पार्टी के सभी प्रत्याशी अपना नामांकन करेंगे। नामांकन के बाद प्रचार अभियान में तेजी लाने की तैयारी है।
विज्ञापन


पीएम के संसदीय क्षेत्र समेत पूरे पूर्वांचल में 25 केंद्रीय मंत्री और 75 सांसद प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे।
काशी क्षेत्र की चुनाव संचालन समिति के महामंत्री रामचंद्र मिश्र ने प्रत्याशियों और जिलाध्यक्षों से बातचीत के बाद महत्वपूर्ण लोगों को जिम्मेदारी भी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय महामंत्री के अनुसार चुनाव प्रचार के लिए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई अन्य बड़े नेताओं के आने का कार्यक्रम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed