फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP called meeting of MLA and MP for discussion on Lok Sabha elections ahead bihar turmoil

Bihar Politics: सियासी हलचल के बीच भाजपा ने बुलाई विधायकों-सांसदों की बैठक, कांग्रेस नेता भी आज करेंगे मंथन

Sat, 27 Jan 2024 12:39 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 27 Jan 2024 12:39 AM IST
सार

बिहार में जारी सियासी उठक-पटक के बीच भाजपा ने लोकसभा चुनावों पर चर्चा करने के लिए सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई है।

विज्ञापन
BJP called meeting of MLA and MP for discussion on Lok Sabha elections ahead bihar turmoil
सीएम नीतीश कुमार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में सियासी उठक पटक के बीच भाजपा ने आज अपने सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई है। पार्टी का कहना है कि लोकसभा चुनाव आने वाले हैं, इसी की तैयारी के लिए बैठक बुलाई गई है। बिहार भाजपा प्रमुख ने बताया कि आम चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। जदयू के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे स्तर ऐसी किसी बात पर चर्चा नहीं हुई है। हालांकि, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने बताया कि राजनीति में कोई भी दरवाजा कभी बंद नहीं होता। जरूरत के अनुसार हर दरवाजों को खोला जा सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं की भी बैठक आज
वहीं, कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने भी पूर्णिया में दोपहर दो बजे विधायकों और पूर्व विधायकों की बैठक बुलाई है। खान ने उन अफवाहों का खंडन किया कि बैठक का वर्तमान राजनीतिक घटनक्रम से कोई लेना देना नहीं है। सभी नेता कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से संबंधित तैयारियों पर चर्चा करेंगे। बता दें, यात्रा 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी। किशनगंज में पहली सार्वजनिक बैठक होगी। इसके बाद 10 को पूर्णिया और 31 को कटिहार में रैली होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएएस-आईपीएस अधिकारियों का तबादला
शुक्रवार शाम आईएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी हुआ और फिर रात होते-होते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया। इस आदेश के साथ कई जिलों के एसपी बदल गए हैं। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग की तैयारी को देखते हुए सरकार अंतिम तौर पर तबादला आदेश जारी कर रही है।

कई जिलों में आएंगे नये एसपी 
गृह विभाग के द्वारा किए गये तबादला के अनुसार लगभग एक दर्जन से अधिक जिलों में नए एसपी बनाए गए हैं। उन शहरों में बेगूसराय, जहानाबाद, अरवल, नवगछिया, सहरसा, पूर्णिया, खगड़िया, अररिया, बगहा, मधेपुरा, दरभंगा, मुंगेर, शेखपुरा और सीवान शामिल है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed