फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : BJP Party new Bihar state president dilip jaiswal on ex samrat chaudhary team, bihar election

BJP News : सम्राट का बनाया सबकुछ बदल देंगे दिलीप जायसवाल? बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष का बड़ा एलान

Mon, 29 Jul 2024 03:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 29 Jul 2024 03:24 PM IST
सार

Bihar News : बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष ने साफ-साफ कह दिया कि बहुत सुधार करना है, इसलिए दिलीप जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई है। वह बिहार विधानसभा चुनाव से लेकर भाजपा संगठन में बदलाव तक के सवालों पर बात कर रहे थे।

विज्ञापन
Bihar News : BJP Party new Bihar state president dilip jaiswal on ex samrat chaudhary team, bihar election
भाजपा के नए प्रदेश को पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं। - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए दिलीप जायसवाल का पटना में भव्य स्वागत हुआ। पटना एयरपोर्ट से वह भाजपा कार्यालय रथ पर सवार होकर आए। रथ पर दोनों डिप्टी सीएम भी दिलीप जायसवाल के साथ ही थे। कार्यकर्ताओं ने उनपर फूलों की बारिश की। दस जगहों पर पटना में उनका स्वागत हुआ और ढोल नगाड़ों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने शंख बजाकर स्वागत किया। नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी के लिए चांदी का मुकुट भी मंगवाया गया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में डिप्टी सीएम और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा समेत कई वरीय नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष बोले- 2025 में बनेगी फिर से एनडीए सरकार

'अमर उजाला' से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मेरी प्राथमिकता कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाना और पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 में बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि चुनौती बड़ी है, इसलिए दिलीप जायसवाल को लाया गया है। सभी चुनौतियों के हिसाब से काम करना है। क्या वह पुराना सबकुछ बदल देंगे, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि कल संगठन के मौजूदा पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक है। इसके बाद सभी के परफॉर्मेंस की समीक्षा करेंगे और नई कमिटी जल्द ही बना देंगे। बड़ी चुनौती के हिसाब से बड़ा बदलाव भी होगा और बड़ा काम भी करेंगे ताकि बिहार विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बना सकें।

विज्ञापन


 

Bihar News : BJP Party new Bihar state president dilip jaiswal on ex samrat chaudhary team, bihar election
प्रदेश अध्यक्ष के साथ दोनों डिप्टी सीएम भी रथ पर सवार थे। - फोटो : सोशल मीडिया

एक-एक कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान 
दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं में काफी जोश और उत्साह है। मैं भी एक साधारण कार्यकर्ता हुआ करता था। आज भाजपा ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है। भाजपा में एक-एक कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलेगा। कोई कार्यकर्ता अपेक्षित नहीं होगा। मैं उन्हें ढूंढ कर यहां लाऊंगा और उन्हें सम्मान दिलाऊंगा। भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा दल है। आने वाले समय में इन कार्यकर्ताओं की ताकत से मैं संगठन को मजबूत करूंगा।

बड़ी चुनौती है इसीलिए दिलीप जायसवाल को लाया गया
2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सामने बड़ी चुनौती है? इस सवाल के जवाब पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि चुनौती बड़ी है इसीलिए तो दिलीप जायसवाल को लाया गया है। अब यह चुनौती अवसर में बदल जाएगी। इस चुनाव में दो तिहाई बहुमत से हम सरकार बनाएंगे क्योंकि दिलीप जायसवाल आ गया है। मैं केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। मेरी पहली प्राथमिकता होगी कि पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं को सम्मान देना और और उनके मदद से संगठन को मजबूत करना और आने वाले 2025 के चुनाव में भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed