फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bank agent misdeed with woman after drink juice laced with sedative In Ghaziabad

बैंक एजेंट की हैवानियत: घर में अकेली महिला को पिलाया नशीला जूस, फिर किया दुष्कर्म; लोन का किश्त लेने गया था

Sat, 04 Jul 2026 06:10 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 04 Jul 2026 06:10 PM IST
सार

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में एक बैंक एजेंट पर महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है। उस पर नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का भी आरोप है। 

विज्ञापन
bank agent misdeed with woman after drink juice laced with sedative In Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

गाजियाबाद में थाना मसूरी क्षेत्र की महिला ने शिवालिक बैंक के एजेंट पर जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और बाद में उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ भी छेड़छाड़ करने का गम्भीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस सम्बंध में पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन

पीड़िता निवासी रफीकाबाद कॉलोनी मसूरी द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, करीब तीन वर्ष पूर्व उसने अपनी जरूरतों के लिए शिवालिक बैंक भाटिया मोड़, गाजियाबाद से लोन लिया था। इस लोन की किश्त लेने के लिए बैंक एजेंट साजिद निवासी ग्राम सिकरोड़ा मसूरी उसके घर आने-जाने लगा, जिससे उसकी और उसके पति की एजेन्ट से जान-पहचान हो गई। शिकायत के मुताबिक, करीब ढाई वर्ष पूर्व जब महिला का पति काम पर गया हुआ था और बच्चे स्कूल गए थे, तब महिला की तबीयत खराब थी, महिला अपने घर में बैड पर लेटी हुई थी, तभी आरोपी घर में आया और कहने लगा कि क्यों लेटी हो, तबियत खराब है, इसी का फायदा उठाकर आरोपी साजिद ने उसे बाहर से पॉलीथिन में लाकर जूस पिलाया, जूस पीते ही महिला को चक्कर आने लगे और उसका शरीर सुन्न हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि साजिद ने इस लाचारी का फायदा उठाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और अपने मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो व तस्वीरें बना लीं। होश में आने पर जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और उसकी बेटियों का रिश्ता न होने देने की धमकी दी। लोक-लाज और डर के मारे महिला ने यह बात अपने पति को नहीं बताई। आरोप है कि इस डर का फायदा उठाकर आरोपी लगातार महिला का यौन शोषण करता रहा और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता का आरोप है कि करीब एक सप्ताह पहले आरोपी साजिद फिर से उसके घर आया। 
विज्ञापन

इसी दौरान पीड़िता की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी जब घर के अन्दर आई, तो आरोपी ने उसके साथ भी अत्यन्त शर्मनाक हरकत की और छेड़छाड़ की। बेटी की चीख सुनकर जब मां कमरे से बाहर आई, तो आरोपी ने उन्हें भी धमकाया। पीड़िता ने बताया कि जब उसने पुलिस में जाने की बात कही, तो आरोपी साजिद ने दबाव बनाने की नीयत से उसकी अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर दिए। इसके अलावा, आरोपी और उसके साथी अब पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि जब वह थाना मसूरी रिपोर्ट दर्ज कराने गई, तो उसे बड़े अधिकारियों से आदेश कराने की बात कहकर टाल दिया गया। 
 

थक-हारकर पीड़िता ने पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत देकर आरोपी साजिद और उसके साथियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी साजिद व इसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल कर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed