Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Bahadurgarh tops the list for pollution in the country; AQI remains in the 'red zone' for the third consecutive day.

देश में प्रदूषण के मामले में बहादुरगढ़ शीर्ष पर, लगातार तीसरे दिन रेड जोन में रहा एक्यूआई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh tops the list for pollution in the country; AQI remains in the 'red zone' for the third consecutive day.
फोटो-52: बहादुरगढ़ के ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद
बहादुरगढ़। शहर की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। शनिवार को भी प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन महसूस हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार देश में बहादुरगढ़ वायु प्रदूषण के मामले में शीर्ष पर रहा।
विज्ञापन

शहर लगातार तीसरे दिन रेड जोन में बना हुआ है। शनिवार सुबह एक्यूआई 350 दर्ज किया गया जबकि शाम को यह बढ़कर 376 तक पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को शहर का एक्यूआई 400 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

प्रदूषण के कारण सुबह सैर करने वालों की संख्या में कमी आई है। डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने और सुबह सैर से बचने की सलाह दी है। ब्रह्मशक्ति अस्पताल के निदेशक डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि सुबह और शाम प्रदूषण का स्तर अधिक होने के कारण बच्चों और बुजुर्गों को घर में रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पर्व के दौरान आतिशबाजी होने से प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की आशंका है। पहले से गंभीर स्थिति के बीच अन्य प्रदूषणकारी गतिविधियां भी वायु गुणवत्ता में सुधार की चुनौती बढ़ा सकती हैं।
---------------------
प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। धूल पर नियंत्रण के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है।
डॉ. सुनील श्योराण, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
---------------
सड़कों पर धूल और कूड़े के ढेर भी बढ़ा रहे प्रदूषण
शहर में जगह-जगह सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं। सड़कों पर जमा मिट्टी से वाहनों की आवाजाही के दौरान धूल उड़ती रहती है। कई स्थानों पर निर्माण सामग्री भी खुले में पड़ी है। इससे प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है।


पिछले कुछ दिन का एक्यूआई:
तारीख एक्यूआई
8 नवंबर 325
9 नवंबर 400
10 नवंबर 299
11 नवंबर 296
12 नवंबर 346
13 नवंबर 308
14 नवंबर 376
----
फोटो-52: बहादुरगढ़ के ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद
फोटो-53: बहादुरगढ़ में छाया स्मॉग। संवाद
फोटो-54: बहादुरगढ़ के ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क किनारे खुले में पड़ी निर्माण सामग्री। संवाद

फोटो-52: बहादुरगढ़ के ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद

फोटो-52: बहादुरगढ़ के ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद

फोटो-52: बहादुरगढ़ के ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद

फोटो-52: बहादुरगढ़ के ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed