फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   badrinath dham gate will close on raksha bandhan due to lunar eclipse

रक्षाबंधन पर दोपहर बाद बंद हो जाएंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, इस समय खुलेंगे 

Fri, 04 Aug 2017 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदरीनाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, बदरीनाथ Updated Fri, 04 Aug 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
badrinath dham gate will close on raksha bandhan due to lunar eclipse

सात अगस्त को रक्षा बंधन के दिन चंद्र ग्रहण के कारण बदरीनाथ धाम के कपाट दोपहर बाद बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद तीर्थयात्री भगवान बदरी व‌िशाल के दर्शन नहीं कर पाएंगे। 

विज्ञापन

इसके बाद आठ अगस्त को सुबह चार बजे से ही बदरीनाथ की नित्य पूजाएं शुरू होंगी और तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर सकेंगे।  बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि सात अगस्त को रात 10 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक चंद्र ग्रहण है।
विज्ञापन


ग्रहण से नौ घंटे पहले सूतक काल माना जाता है। इस दौरान मंदिरों में पूजाएं नहीं होती हैं और न ही कोई शुभ कार्य होते हैं। ऐसे में सात अगस्त को चंद्र ग्रहण के कारण दोपहर डेढ़ बजे बदरीनाथ के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात आठ बजे होने वाली बदरीनाथ की शयन आरती भी दोपहर में डेढ़ बजे से पहले ही संपन्न कर दी जाएगी। आठ अगस्त को तड़के भगवान बदरीनाथ की अभिषेक पूजाएं शुरू हो जाएंगी।  


धर्माधिकारी श्री उनियाल ने बताया कि मौसम खराब होने के बावजूद बदरीनाथ में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बदरीनाथ की अभिषेक पूजाओं की भी ऑनलाइन बुकिंग आ रही हैं। इधर, बीकेटीसी के धर्माधिकारी बीडी सिंह का कहना है कि मौसम को देखते हुए बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed