{"_id":"6ae8f9d06193b2b53c0164e6","slug":"baba-gungla-academys-team-finished-third-in-kabaddi-jhajjar-news-c-195-1-jjr1004-142045-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में बाबा गुंगला अकादमी की टीम तीसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में बाबा गुंगला अकादमी की टीम तीसरे स्थान पर
विज्ञापन
02jjrp11- पानीपत में बाबा गुंगला स्पोर्ट्स अकादमी खोरडा की कबड्डी टीम रही तृतीय रही। स्रोत : को
साल्हावास। पानीपत के सनातन कौर महाविद्यालय में एक नवंबर को आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-11 कबड्डी प्रतियोगिता में गांव खोरड़ा की बाबा गुंगला स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रदेश की 22 टीमों ने हिस्सा लिया। अकादमी के खिलाड़ी चरखी दादरी जिले की टीम की ओर से मैदान में उतरे थे।
कोच अशोक कुमार ने बताया कि अकादमी में कोच कप्तान सिंह के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां रेवाड़ी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और झज्जर जिले के खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। खिलाड़ियों को सुबह-शाम नियमित अभ्यास के साथ फिटनेस, तकनीक और खेल के नियमों की जानकारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास और मेहनत से अकादमी के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।
अकादमी की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। जल्द ही खिलाड़ियों और कोच कप्तान सिंह के सम्मान में समारोह आयोजित किया जाएगा। पार्षद शिवकुमार खोरड़ा ने कहा कि अकादमी क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।