{"_id":"6ab97cd9a6ff12cbc60fe04b","slug":"another-meeting-on-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-127619-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 विकास कार्यों पर आज फिर होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 विकास कार्यों पर आज फिर होगी बैठक
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद के करीब 23 करोड़ रुपये के 17 विकास कार्यों को मंजूरी देने के लिए वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक सोमवार सुबह 10 बजे फिर बुलाई गई है। इससे पहले अध्यक्ष सरोज राठी और कमेटी सदस्य कांग्रेसी पार्षद नीना राठी व संदीप दहिया की अनुपस्थिति के कारण बैठक चार बार स्थगित हो चुकी है। अब पांचवीं बार बुलाई गई बैठक को लेकर नगर परिषद के साथ-साथ शहर की राजनीतिक गतिविधियों पर भी नजर है।
विकास कार्यों के श्रेय को लेकर खींचतान बनी वजह:
बैठक में प्रस्तावित अधिकांश कार्य विधायक राजेश जून खेमे से जुड़े पार्षदों के वार्डों के बताए जा रहे हैं। वहीं शहर में अलग-अलग विकास कार्यों के उद्घाटन और नारियल फोड़ने को लेकर विधायक राजेश जून और अध्यक्ष सरोज राठी के बीच श्रेय की खींचतान पहले से चर्चा में है। ऐसे में करीब 23 करोड़ रुपये के इन कार्यों की मंजूरी की प्रक्रिया भी राजनीतिक खींचतान के बीच फंसी दिखाई दे रही है।
जिला नगर आयुक्त जगनिवास की ओर से बैठक बार-बार बुलाई जा रही है। पिछली बैठकों में कभी अध्यक्ष की ओर से शहर से बाहर होने का हवाला दिया गया तो कभी बैठक में अनुपस्थिति के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। हालांकि सरोज राठी का कहना है कि बैठक में रखे गए कार्यों की अभी तक फिजिबिलिटी जांच नहीं हुई है। वहीं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला के अनुसार पिछली बैठक में अधिकारी पहुंचे थे, लेकिन अध्यक्ष और कमेटी सदस्य पार्षद शामिल नहीं हुए, जिसके कारण बैठक स्थगित करनी पड़ी। अब सोमवार को फिर से बैठक बुलाई गई है।