{"_id":"5810cc2b4f1c1b3924bc3b58","slug":"alcohol-seized-traffickers-left-with-the-money-five-lac-drinks-sold-in","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाह री पुलिस : शराब पकड़ी, पांच लाख में तस्करों को बेच दी, फिर दूसरे थाने ने पकड़ ली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह री पुलिस : शराब पकड़ी, पांच लाख में तस्करों को बेच दी, फिर दूसरे थाने ने पकड़ ली
टीम डिजिटल, मेरठ
Updated Wed, 26 Oct 2016 09:02 PM IST
सार
- थाना परिसर से पुलिसकर्मियों ने शराब की पेटियों से भरवाया कैंटर
- एक दरोगा, एक एचसीपी और दो सिपाहियों ने किया बड़ा कारनामा
- 19 अक्टूबर को सदर बाजार पुलिस ने पकड़ी थी भारी मात्रा में शराब
- पांच लाख रुपये में बेची शराब, कैंटर में खुद भरवाई शराब की पेटियां
विज्ञापन
पकड़ी गई शराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ पुलिस का खेल बड़ा गजब का है। पुलिस भी शराब बेचती है। इसको जो भी सुनेगा, वहीं चौंकेगा। लेकिन सच यही है। सदर बाजार पुलिस ने शराब तस्करों को पांच लाख रुपये की शराब बेची। इतना नहीं पुलिस ने खुद ही शराब तस्करों की गाड़ियों में शराब की पेटियां लदवाई। इसका भंडाफोड़ तब हुआ, जब दौराला पुलिस ने तस्करों समेत शराब की पेटिया पकड़ी। इस सौदेबाजी में एक दरोगा, एक एचसीपी व दो सिपाही शामिल थे।
सीओ दौराला बीएस वीर कुमार को एक मुखबिर ने सूचना दी कि शराब से भरा एक कैंटर और एक कार जा रही है। जिस पर सीओ ने मंगलवार आधी रात दौराला पुलिस को साथ लेकर सिवाया टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर कैंटर और कार पकड़ ली। कैंटर और कार में शराब की 96 पेटियां लदी थी। पुलिस ने रवि कुमार, सुरेश व कृष्णपाल को पकड़ा। आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह तो सदर बाजार थाने से शराब की पेटियां खरीदकर लाए है।
पुलिस को यकीन नहीं आया तो शराब तस्करों ने बताया कि चलो हम दिखा देते है। रात में ही पुलिस तस्करों को लेकर सदर थाने पहुंचे। जहां से पेटियां उठाई थी, वह जगह तस्करों ने ही पुलिस को दिखाई। पुलिस ने तीनों आरोपियों ने गहनता से पूछताछ की। जिस पर आरोपियों ने बताया कि 19 अक्टूबर वह शराब के साथ सदर बाजार पुलिस ने पकड़े थे। पुलिस से साठगांठ करके 18 पेटी के साथ दो आरोपी तो दाखिल हो गए। जबकि हम लोग छूट गए थे। उसके बाद पुलिस ने पकड़ी शराब की 96 पेटियों का सौदा भी उनसे ही पांच लाख में किया।

मेरठ पुलिस ने ऐसे किया खेल
पकड़ी गई शराब
- फोटो : अमर उजाला
मामला सदर बाजार थाने का है। 19 अक्टूबर को सदर बाजार पुलिस ने भारी मात्रा में शराब पकड़ी। पुलिस ने 18 शराब की पेटी और दो शराब तस्करों की लिखा पढ़ी की। अन्य शराब की पेटियों थाने के परिसर में पीछे की साइड में लगवा दी। दो शराब तस्करों को साठगांठ करके छोड़ दिया। पुलिस का इतना कारनामा तो अक्सर रोजाना सुनने को मिलता है। लेकिन इससे बड़ा खेल सदर बाजार थाने में तैनात एक दरोगा, एक एचसीपी और दो सिपाहियों ने किया। उक्त पुलिसकर्मियों ने मंगलवार रात शराब तस्कर नीरज और रवि से साठगांठ कर उन्हें ही पांच लाख रुपये में शराब की पेटिया बेच दी।
जेल से चलाता पासा शराब का कारोबार
पकड़ा गया कैंटर
- फोटो : अमर उजाला
खरखौदा पुलिस ने एक महीने पहले घोसीपुर स्थित शहजाद पासा को जेल भेजा था। उसके बाद तत्कालीन सीओ किठौर बीएस वीर कुमार ने घोसीपुर में पासा के गोदाम पर छापा मारा और करीब 60 लाख रुपये कीमत की शराब पकड़ी। इस दौरान शराब तस्करों और पुलिस में मुठभेड़ भी हुई थी। दौराला में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि यह शराब पासा के गोदाम से खतौली नीरज के यहां पर आनी थी। 19 अक्टूबर को सदर पुलिस ने उसको पकड़ लिया था। बाद में पुलिस से साठगांठ हो गई। पुलिस को पैसा देकर शराब तस्कर फिर से उसको खतौली ही ले जा रहे थे। सवाल उठता है कि पासा पर पुलिस शिकंजा क्यों नहीं कस पा रही।
कैंटर के साथ साथ चलती है कार
पकड़ी गई कार
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि कैंटर में शराब लदकर जाती है। कैंटर के साथ साथ एक कार चलती है। कार में 15 से 20 पेटी शराब की होती है। दौराला पुलिस ने एक कैंटर में शराब की 80 पेटिया बरामद की है। जबकि कार में 16 पेटिया थी। दौराला इंस्पेक्टर परशुराम ने बताया कि पकड़े गए युवक रवि कुमार पुत्र अनिल निवासी गांव बसी खेकड़ा, सुरेश पुत्र विजयपाल निवासी खेकड़ा और कृष्णपाल पुत्र रामफल निवासी खेकड़ा है। पुलिस ने तीनो के खिलाफ मामले को दर्ज कर जेल भेज दिया है।
हवालात के गेट पर मारे एक आरोपी ने सिर
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
एक आरोपी ने पुलिस के सामने ही देर शाम अपने सिर को जोर जोर हवालात के गेट पर मारना शुरु कर दिया। इस दौरान कई बार गेट से सिर मारने और रोने पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने आनन-फानन में उसे हवालात से बाहर निकाला और काफी देर तक उसे समझाया। बाद में पुलिस ने उसे फिर से हवालात में बंद कर दिया।