फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Agreement between COBI and FISME on MSME development

कोबी-फिस्मी के बीच एमएसएमई विकास को लेकर समझौता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) और फेडरेशन ऑफ इंडियन माइक्रो एंड स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (फिस्मी) ने एमएसएमई इकाइयों के विकास और सशक्तीकरण हेतु समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। कोबी उपाध्यक्ष विपिन बजाज और फिस्मी अध्यक्ष राकेश चाबड़ा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
यह समझौता एमएसएमई इकाइयों की प्रतिस्पर्धात्मकता, वृद्धि और स्थिरता बढ़ाएगा। इसमें नीतिगत संवाद, क्षमता निर्माण, बाजार पहुंच, डिजिटल तकनीक जैसे विषय प्रमुख हैं। कोबी से जुड़े उद्योगों को फिस्मी के नेटवर्क और विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उन्हें सरकारी योजनाओं व गुणवत्ता मानकों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और कौशल विकास पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। कोबी अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने इसे झज्जर जिले के उद्योगों हेतु महत्वपूर्ण कदम बताया। उपाध्यक्ष विपिन बजाज ने कहा कि यह स्थानीय उद्योगों को मजबूत करेगा। यह एमओयू हस्ताक्षर की तिथि से तीन वर्ष तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed