{"_id":"585012924f1c1bad5d649a83","slug":"adhed-kee-maut-se-gussae-graameeno-ka-bank-par-dhaava","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की मौत से गुस्साए ग्रामीणों का यूनियन बैंक पर धावा, तोड़फोड़, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ की मौत से गुस्साए ग्रामीणों का यूनियन बैंक पर धावा, तोड़फोड़, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
हंगामे के बंद पड़ा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में अब्दुल्लापुर की यूनियन बैंक से कैश लेकर लौटे अधेड़ की तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। आरोप है कि जरूरत के मुताबिक कैश ना मिलने और बैंक में हुई अभद्रता की वजह से ही ऐसा हुआ है। इससे गुस्साई भीड़ ने अब्दुल्लापुर स्थित यूनियन बैंक की शाखा में धावा बोल दिया। बैंक में जमकर तोड़फोड़ की। बैंक स्टाफ ने गेट बंद कर स्ट्रांग रूम में घुसकर जान बचाई और पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया। बैंक प्रबंधक ने अज्ञात लोगों पर बैंक में तोड़फोड़ की तहरीर दी है।
विज्ञापन
महिला शाखा प्रबंधक ने फाड़ दिया चेक
अधेड़ की मौत के बाद विलाप करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
अब्दुल्लापुर के मोहल्ला खिरनी निवासी इश्तयाक (48) अपनी पत्नी अनीसा फातिमा के साथ अब्दुल्लापुर स्थित यूनियन बैंक में अपने खाते से रुपये निकाले गए थे। इश्ताक के भाई मुश्तयाक के अनुसार घंटो लाइन में लगने के बाद उनका नंबर आया। मुश्तयाक को 24 हजार रुपये की जरूरत थी, लेकिन बैंक कर्मी ने कह दिया कि चार हजार से ज्यादा नहीं मिलेंगे। आरोप है कि इश्तयाक शाखा प्रबंधक के केबिन में गया तो नाराज महिला शाखा प्रबंधक ने उनका चेक फाड़ दिया । बाद में दूसरा चेक भरवाकर केवल चार हजार रुपये ही दिए गए। आरोप है कि जरूरत के मुताबिक कैश ना मिलने और बैंक में हुए व्यवहार से इश्तयाक इतना आहत हुआ कि बैंक के मुख्य गेट पर ही उसकी तबियत बिगड़ गई। वह चक्कर आकर गिर गया। सीने में दर्ज होने लगा। लोगों ने उसे संभाला। जैसे जैसे वह पत्नी के साथ घर पहुंचा, लेकिन घर पहुंचते ही उसकी हालत ओर खराब हो गई। परिजनों ने निजी डॉक्टर को दिखाया लेकिन उन्होंने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक का सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ा गया
इश्तियाक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इश्तयाक की मौत की खबर गांव में पहुंची तो गुस्साए ग्रामीणों ने बैंक शाखा पर धावा बोल दिया। उन्होंने बैंक पर पथराव कर बैंक की खिड़की तोड़ दी। बैंक के बाहरी छोर पर लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ डाला गया। भीड़ ने बैंक में घुसने की कोशिश की ,लेकिन स्टाफ ने किसी तरह अंदर से ताला बंद कर स्ट्राग रूम में घुसकर जान बचाई । बैंक स्टाफ की सूचना पर भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया। लोगों ने पुलिस को घेरकर बैंक स्टाफ की शिकायत की। लोगों ने फाड़ा गया चैक भी पुलिस को दिखाया ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग भी उठाई। एसओ भावनपुर सतेंद्र यादव ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया था। पुलिस ने तहरीर देने को कहा । शाम तक परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। शाखा प्रबंधक श्रद्धा खन्ना की ओर से बैंक में तोड़फोड़ की तहरीर दी गई है । इस पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
शाखा प्रबंधक श्रद्धा खन्ना ने बताया कि चेक फाड़ने और अभद्रता के आरोप गलत है। वह जितनी धनराशि का चेक लेकर बैंक आया था। उतनी धनराशि का भुगतान लेकर वह बैंक से ठीक ठाक चला गया था। पता चला है कि घर जाकर ही उसकी तबियत खराब हुई थी। उसके परिजनों को भी कोई शिकायत नहीं है। अज्ञात लोगों की भीड़ ने बैंक में तोड़फोड़ की। बैंक का सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ा गया है। उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है।
शाखा प्रबंधक श्रद्धा खन्ना ने बताया कि चेक फाड़ने और अभद्रता के आरोप गलत है। वह जितनी धनराशि का चेक लेकर बैंक आया था। उतनी धनराशि का भुगतान लेकर वह बैंक से ठीक ठाक चला गया था। पता चला है कि घर जाकर ही उसकी तबियत खराब हुई थी। उसके परिजनों को भी कोई शिकायत नहीं है। अज्ञात लोगों की भीड़ ने बैंक में तोड़फोड़ की। बैंक का सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ा गया है। उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है।