{"_id":"66225ac499475a206406d56b","slug":"accident-khargone-news-kargone-news-c-1-1-noi1224-1612270-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khargone News: ट्रेनिंग के लिए जा रहे थे नायब तहसीलदार, कुत्ता सामने आने से वाहन पलटा, अफसर हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone News: ट्रेनिंग के लिए जा रहे थे नायब तहसीलदार, कुत्ता सामने आने से वाहन पलटा, अफसर हुए घायल
सार
खरगोन के नायब तहसीलदार शासकीय प्रशिक्षण के लिए गए थे। उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गोगांवा से आगे बढ़ते ही मछलगांव के करीब एक कुत्ते को बचाने में बोलेरो वाहन पलटी खा गया।
विज्ञापन
हादसे में घायल वाहन चालक
विस्तार
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार का चार पहिया वाहन शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे का शिकार होकर पलटी खा गया। हादसे के वक्त वाहन में ड्राइवर के साथ ही नायब तहसीलदार और पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य भी सवार थे। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। नायब तहसीलदार और पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल को मामूली चोटें आई हैं। घायल ड्राइवर का खरगोन के जिला चिकित्सालय में इलाज जारी है।
विज्ञापन
खरगोन जिले के राजस्व अमले में पदस्थ सनावद के नायब तहसीलदार प्रवीण सिंह चांगर का चार पहिया वाहन शुक्रवार दोपहर सड़क पर पलटी खा गया। दरअसल, नायब तहसीलदार चांगर सनावद से जिला मुख्यालय शासकीय ट्रेनिंग के सिलसिले में जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ सनावद के पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल भी वाहन में सवार थे। तभी रास्ते में गोगांवा से आगे बढ़ते ही मछलगांव के करीब में सड़क पर एक कुत्ता वाहन के सामने आ गया। इसे बचाने में शासकीय बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटी खा गया। दुर्घटना के बाद अचानक कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना में वाहन चालक को गम्भीर चोटें आने से उन्हें गोगावां में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें खरगोन के जिला चिकित्सालय में रेफर कर दिया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। हालांकि, इस हादसे में नायब तहसीलदार को भी हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
वाहन के सामने कुत्ता आने से हुआ अनियंत्रित
हादसे के बारे में बताते हुए सनावद के नायब तहसीलदार प्रवीण सिंह चंगर ने बताया कि हम लोग सनावद से खरगोन में कमीशनिंग की ट्रेनिंग के लिए आ रहे थे। इस बीच गोगांवा से पहले मछलगांव है, जहां हमारा एक्सीडेंट हो गया। हमारी गाड़ी के सामने कुत्ता आ गया था, जिससे गाड़ी नियंत्रित नहीं हो पाई थी। हालांकि, इसमें सिर्फ हमारा ड्राइवर सुरेंद्र मंडलोई निवासी भीकनगांव ही घायल हुआ है, और वे और उनके साथ पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल दोनों पीछे की सीट पर बैठे थे। उन्हें कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
