फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   woman from Odisha gave birth to baby weighing five kilograms at Jagdalpur Medical College

5.09 किलो का बच्चा जन्मा: ओडिशा की महिला ने जगदलपुर में दिया बच्चे को जन्म, मेकाज में ये पहला मामला

Tue, 09 Jun 2026 02:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Jun 2026 02:18 PM IST
सार

जगदलपुर के मेकाज में ओडिशा की 25 वर्षीय महिला ने सिजेरियन ऑपरेशन से 5.09 किलोग्राम वजनी बच्चे को जन्म दिया। बच्चा स्वस्थ है, लेकिन एहतियातन उसे 24 घंटे के लिए एनआईसीयू में ऑब्जर्वेशन पर रखा गया है। 

विज्ञापन
woman from Odisha gave birth to baby weighing five kilograms at Jagdalpur Medical College
एनआईसीयू में भर्ती बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल (मेकाज) में बीती रात ओडिशा से आई एक गर्भवती महिला का सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। महिला ने 5.09 किलोग्राम वजनी बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे को 24 घंटे के ऑब्जर्वेशन के लिए एनआईसीयू में रखा गया है। 5 किलो से अधिक वजन वाले बच्चे के जन्म की जानकारी मिलते ही डॉक्टरों और स्टाफ की टीम उसे देखने पहुंची। महिला की मेडिकल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ओडिशा के भन्सुली गांव निवासी 25 वर्षीय बांसुडी, पति सौदा, सोमवार सुबह अचानक पेट दर्द से परेशान हो गईं। परिजन उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। महिला की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज डिमरापाल रेफर कर दिया। दोपहर करीब तीन बजे महिला को मेकाज में भर्ती किया गया, जहां उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन


रात में दर्द बढ़ने पर महिला का सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। इस दौरान उन्होंने 5.09 किलोग्राम वजनी पुत्र को जन्म दिया। महिला को वार्ड में भर्ती किया गया है, जबकि बच्चे को बेहतर निगरानी और जांच के लिए एनआईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि जन्म के समय बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था। हालांकि, शुगर स्तर समेत अन्य स्वास्थ्य मानकों की निगरानी के लिए उसे 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। चिकित्सकों के अनुसार, मां को किसी प्रकार की गंभीर बीमारी नहीं है, फिर भी एहतियातन जांच की जा रही है। मेकाज में पहली बार 5 किलोग्राम से अधिक वजन वाले बच्चे के जन्म का मामला सामने आया है। फिलहाल यह बच्चा अस्पताल में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed